IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने 121 रनों की बेहतरीन पारी खेली और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। ये उनका 500वां अंतर्राष्टीय मैच था और इसमें शतक जड़कर वे ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। ये कोहली का टेस्ट क्रिकेट में 29वां शतक था। इसका सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर से खास कनेक्शन है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
और पढ़िए – अश्विन ने वीवीएस लक्ष्मण को पछाड़ा, धोनी और कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले बन गए तीसरे खिलाड़ी
पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित मैदान से जुड़ा अनोखा संयोग
दरअसल भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे मैच का आयोजन पोर्ट ऑफ स्पेन में किया जा रहा है। इस मैदान पर 2002 में सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर का 29वां शतक लगाया था उन्होंंने 117 रनों की पारी खेली थी। वहीं 21 साल बाद विराट कोहली ने भी इसी मैदान पर अपने करियर का 29वां टेस्ट शतक लगाया।
सुनील गावस्कर से भी है खास कनेक्शन
ये भारत और वेस्टइंडीज के बीच 100वां टेस्ट मैच है। इस मैच में कोहली ने शतक लगाया है। इसके पहले दोनों के बीच 1983 में खेले गए 50वें मैच में गावस्कर ने शतकीय पारी खेली थी। कमाल की बात ये है कि गावस्कर ने भी 121 रन ही बनाए थे और कोहली ने भी 121 रन ही बनाए हैं। ऐसे में 50 और 100वें टेस्ट मैच में गजब का संयोग बन रहा है।
और पढ़िए – आउट या नॉटआउट? अंपायर ने जो रूट के कैच को बताया गलत, फैंस ने उठाए सवाल
विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
इस ऐतिहासिक पारी से विराट कोहली ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। वे 500वें मैच में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने इतने ही मैचों में शतक के मामले में सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। सचिन के 500मैच के बाद 75 शतक थे वहीं कोहली के 76 हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट में शतक के मामले में केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
57 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines