हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत, टीम मैनेजमेंट पर लगाया आरोप

IND vs WI: टीम इंडिया मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. जिसके 4 मुकाबले अब तक खेल चुके हैं. इस दौरान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिल रहा है. जिससे अब फैंस के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने से नाराज हैं पूर्व सिलेक्टर (Vaibhav Sooryavanshi/ Image: ANI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम में फिलहाल कई स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही स्टार खिलाड़ी भी बेंच पर ही बैठे नजर आ रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के अब तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं. लेकिन 15 साल के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को एक भी चांस नहीं मिला है. फैंस इस खिलाड़ी को खेलते हुए देखना चाहते हैं. जिसके कारण ही पूर्व चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत भी अब नाराज हो गए हैं. उन्होंने टीम मैनेजमेंट पर बड़ा आरोप लगाया है. 

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोले कृष्णमाचारी श्रीकांत 

टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को लगातार बेंच पर बैठना पड़ रहा है. एशियन गेम्स 2026 में आखिरी बार वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए नजर आए थे. चौथे टी-20 मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने पर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा, ‘उन्होंने न केवल संजू सैमसन का आत्मविश्वास बिगाड़ा है, बल्कि भारत ने पूरी तरह से वैभव सूर्यवंशी का आत्मविश्वास भी तोड़ दिया है. उन्हें वेस्टइंडीज जैसी टीम के खिलाफ तीन मैच दिए जा सकते थे.’ 

संजू सैमसन को लेकर बोलते हुए कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा, ‘सैमसन का प्रदर्शन हमेशा ऊपर-नीचे होता रहा है. उनकी निरंतरता पर हमेशा से सवालिया निशान रहा है. वह अचानक विश्व कप की तरह कमाल कर देते हैं और फिर अचानक से काफी असफल हो जाते हैं. अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी के साथ कभी ऐसे चरम उतार-चढ़ाव नहीं होते. अब देखना, सैमसन फिर से अगले मैच में रन बनाएंगे.’ 

विज्ञापन

क्या अगले मुकाबले में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? 

भारतीय क्रिकेट टीम अब टी-20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है. जहां पर टीम इंडिया के गेंदबाजों पर दबाव और ज्यादा बढ़ने वाला है. ऐसे समय में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या ऐसे दबाव भरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जाएगा या फिर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को ही चांस दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत, IPL में किया था प्रभावित

विज्ञापन

सूर्यवंशी को अगर मौका मिलता है, तो उन्हें खुद को साबित करना होगा. अगर वो आखिरी मुकाबले में बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाते हैं, तो टीम मैनेजमेंट पर दबाव बढ़ जाएगा. इस सीरीज के खत्म होने के फौरन बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैच खेलने हैं. वहां पर भी वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का दबाव मैनेजमेंट पर आ सकता है. ऐसे में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर दबाव बढ़ जाएगा. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार, बार-बार दोहरा रहे हैं एक ही गलती 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola