हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन कर सकते हैं पहले T20I में ओपनिंग

Vaibhav Sooryavanshi: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I मैच में वैभव सूर्यवंशी बाहर बैठ सकते हैं. एशियन गेम्स की टीम का अहम हिस्सा रहने के बावजूद सूर्यवंशी को अब अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन वेस्टइंडीज के खिलाफ ओपनिंग कर सकते हैं.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी फिर हो सकते हैं प्लेइंग 11 से बाहर (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ में पहला T20I मैच खेला जाने वाला है. टीम इंडिया हाल ही में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर आई है और उनका आत्मविश्वास अलग स्तर पर होगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स में खेलने का मौका मिला था लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. अब बताया जा रहा है कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग कर सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी होंगे प्लेइंग 11 से बाहर?

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I मैच में ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. वैभव सूर्यवंशी संभवतः प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं. सूर्यवंशी को एशियन गेम्स में ओपनिंग करने का मौका मिला था, लेकिन वह दो मैचों में सिर्फ 53 रन बना पाए थे.

T20I सीरीज की शुरुआत से पहले गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी संकेत दिए कि वैभव सूर्यवंशी को शायद अभी लगातार मौके नहीं मिले, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों के साथ रहकर उन्हें काफी अनुभव मिलेगा. मोर्केल ने कहा, ‘हम सभी वैभव सूर्यवंशी के टैलेंट से परिचित हैं. वह बड़े खिलाड़ियों के साथ जितना समय बिताएंगे, उन्हें अपना लेवल बढ़ाने का मौका मिलेगा और यह उनके ही क्रिकेट करियर के लिए अच्छा होगा.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड? इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

मोर्केल ने आगे कहा, ‘भले ही उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल रहा है, लेकिन वह टीम बस, डगआउट और होटल में उन लोगों के साथ हैं, जिन्हें बहुत अनुभव है. मेरे कहने का मतलब यह है कि उन्हें अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का एशियन गेम्स का कॉम्बिनेशन ठीक लगा. हम अब इस बारे में बात करेंगे और तय करेंगे कि इस सीरीज के लिए सबसे बेस्ट कॉम्बिनेशन क्या होगा.’

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी की गैरमौजूदगी में कैसी होगी प्लेइंग 11?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. पांच मैचों की T20I सीरीज के इस पहले मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे होगी. एशियन गेम्स में टीम इंडिया एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरी थी और गेंदबाजी कॉम्बिनेशन में उन्होंने थोड़ा बदलाव किया था. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह और मयंक यादव तेज गेंदबाजी का भार संभाल सकते हैं. रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है, वहीं वॉशिंगटन सुंदर की गैरमौजूदगी में नमन धीर खेल सकते हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (wk), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका, रणजी ट्रॉफी मैच के लिए नहीं मिली जगह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola