IND vs WI, 3rd T20I Match: वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. इससे पहले एशियन गेम्स में वह टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा थे, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में उन्हें बाहर बैठना पड़ रहा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर में तीसरा T20I मैच होना है. दूसरे T20I में संजू सैमसन की धमाकेदार पारी के बाद इस मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी की जगह बनना मुश्किल नजर आ रहा है. उनके अलावा भी कुछ खिलाड़ी हैं, जिन्हें तीसरे T20I में बेंच पर बैठना पड़ सकता है.
किन खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 में जगह बनना मुश्किल?
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीसरे T20I मैच में वैभव सूर्यवंशी का खेलना बेहद मुश्किल है. संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और उनके पास अपनी जगह बचाए रखने के लिए दूसरे T20I में आखिरी मौका था. इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसी के दम पर टीम बड़ा स्कोर बना पाई और अब संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर करने का कोई मतलब नहीं है. इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में जगह नहीं बन पाएगी.
कुलदीप यादव का प्रदर्शन पिछले दो मैचों में बढ़िया रहा है और वह वरुण चक्रवर्ती की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर हैं. इसी वजह से रवि बिश्नोई की प्लेइंग 11 में जगह नहीं बन पाएगी और उन्हें भी बाहर बैठना पड़ सकता है. युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव को टीम मैनेजमेंट ने प्रिंस यादव से पहले प्लेइंग 11 में मौका दिया और पिछले दो मैचों में उन्होंने निराश नहीं किया. इसी वजह से प्रिंस को भी अपने मौके के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI 3rd T20I: फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, इंदौर की पाटा पिच दे रही हाई-स्कोरिंग मुकाबले के संकेत
नमन धीर को पिछले दो मैचों में मौका मिला और उन्होंने निराश नहीं किया है. हालांकि, इंदौर का मैदान छोटा है और पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है, जिस वजह से स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाना आसान होगा. इसी कारण नमन को बेंच पर बैठाया जा सकता है और नीतीश कुमार रेड्डी को खेलने का मौका मिल सकता है.
तीसरे T20I में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?
भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (wk), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव.
बेंच: वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, नमन धीर और प्रिंस यादव.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: तीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हार के बाद हो सकता है एक बदलाव
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
7 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
8 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
9 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines