IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम में जहां युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है वहीं दूसरी ओर चेतेश्वर पुजार को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पुजारा अब भारतीय टीम में कब वापसी होगी इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसी बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक चेतेश्वर एक बार फिर से डोमेस्टिक क्रिकेट की राह पर लौटने वाले हैं।
दिलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे पुजारा
दरअसल ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुजारा 28 जून से शुरू होने वाली दिलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के लिए खेलेंगे। एक विश्वसनीय सूत्र ने उन्हें बताया है कि “चयनकर्ता और कोच (राहुल द्रविड़) जायसवाल और गायकवाड़ जैसे युवाओं को आज़माना चाहते थे, यही कारण है कि पुजारा को इस दौरे के लिए नहीं चुना गया है। अगर वह घरेलू क्रिकेट में रन बनाता है, तो उसके लिए दरवाजे बंद नहीं होते हैं, उसे बता दिया गया है।” ऐसे में पुजारा दिलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके टीम मैनेजमेंट का भरोसा एक बार फिर से जीत सकते हैं।
पुजारा का टेस्ट रिकॉर्ड
पुजारा भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट वाले 12वें खिलाड़ी हैं। उन्होंने 103 टेस्ट की 176 पारियों में 43.60 की औसत और 44.36 की स्ट्राइक रेट से 7,195 रन बनाए हैं।टेस्ट में उन्होंने 35 अर्धशतक और 19 शतक भी लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 206 रन है। हालांकि वे लंबे समय से फॉर्म से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने 2019 के बाद से सिर्फ एक शतक जड़ा है। वो भी बांग्लादेश के खिलाफ साल 2022 में। इसके अलावा वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
7 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
8 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
9 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
12 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines