IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए किंग विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल की पारी खेली है. किंग कोहली ने 88 गेंदों में ही 139 रनों की तूफानी पारी खेली. कोहली ने इस पारी में कुल 9 लंबे-लंबे छक्के जड़े. इसके अलावा 157.95 की शानदार स्ट्राइक रेट से खेलते हुए कोहली ने 10 चौके भी जड़े. कोहली ने इस पारी के खत्म होने के बाद खुलकर शुभमन गिल की कप्तानी पर बात की है. किंग ने अपनी बल्लेबाजी में हुए बदलाव के बारे में भी बोला है.
रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी के बारे में बोले विराट कोहली
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में कोहली ने अपने 15 हजार रन पूरे कर लिए हैं. मुकाबला खत्म होने के बाद कोहली ने इस बारे में बोलते हुए पोस्ट मैच शो में कहा, ‘सबसे पहले मेरे बारे में इतनी अच्छी बातें कहने के लिए धन्यवाद. सच कहूं तो मेरा ध्यान कभी भी इन उपलब्धियों और रिकॉर्ड पर नहीं रहा है. मेरा ध्यान हमेशा मैच की परिस्थिति को समझने और टीम के लिए अपना काम करने पर रहा है. उपलब्धियां तो अपने आप आती रहती हैं.’
कोहली ने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि इतने लंबे समय तक खेल पाया हूं. मैं बस अपना सिर झुकाकर मेहनत करते रहना चाहता हूं और भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे इतना कुछ दिया और जीवन में ऐसे अवसर दिए, जिनकी बदौलत मैं आज इस मुकाम पर हूं. हमारा जीवन और सफर बहुत खुशनसीब रहा है. बहुत सारे लोग इस मुकाम पर पहुंचना चाहते हैं, लेकिन हम उन भाग्यशाली लोगों में से हैं जिन्हें यह मौका मिला है. इसलिए हमें अपना सिर झुकाकर हर दिन मेहनत करते रहना चाहिए.’
शुभमन गिल को लेकर बोले किंग कोहली
भारतीय कप्तान गिल की जमकर तारीफ करते हुए विराट कोहली ने कहा, ‘शुभमन गिल टीम की कप्तानी कर रहे हैं, तो इसकी एक वजह है/ उनके पास खेल को देखने का सही नजरिया है. वह अलग-अलग परिस्थितियों में टीम को जीत दिलाने के बारे में सोचते हैं. जब आप ऐसे खिलाड़ी के साथ बल्लेबाजी करते हैं, तो पार्टनरशिप करना मुश्किल नहीं होता, क्योंकि उसे पता होता है कि क्या करना है और मुझे भी पता होता है कि क्या करना है. अपने अनुभव के आधार पर हम बीच-बीच में बातचीत कर सकते हैं कि किन एरिया में रन बनाए जा सकते हैं. लेकिन वह दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज हैं. उन्हें बहुत ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: किंग विराट कोहली ने पहले वनडे में बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गज सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
गिल को लेकर कोहली ने आगे बोलते हुए कहा, ‘हमारा काम बस साझेदारी को आगे बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि हम अपनी टीम की प्रतिभा और क्षमता के साथ पूरा न्याय करें. वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं और निश्चित रूप से बेहद प्रतिभाशाली हैं. इसलिए बल्लेबाजी करते समय उससे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं पड़ती/. मैदान पर जब भी उन्हें मेरी मदद की जरूरत होगी, मैं हमेशा उनके लिए उपलब्ध रहूंगा.’
ये भी पढ़ें: IND vs WI: कप्तान शुभमन गिल ने पहले वनडे में बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines