IND vs WI: विराट कोहली ने अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी के बारे में खुलकर की बात, गिल की कप्तानी पर भी बोले किंग

IND vs WI: टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. मुकाबला खत्म होने के बाद किंग कोहली ने अपनी इस पारी पर खुलकर बात की है. इसके साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी पर भी बोले हैं.

Virat Kohli Statement

Virat Kohli ने खोला अपनी शानदार बल्लेबाजी के पीछे का राज (Pic Credit- PTI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए किंग विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल की पारी खेली है. किंग कोहली ने 88 गेंदों में ही 139 रनों की तूफानी पारी खेली. कोहली ने इस पारी में कुल 9 लंबे-लंबे छक्के जड़े. इसके अलावा 157.95 की शानदार स्ट्राइक रेट से खेलते हुए कोहली ने 10 चौके भी जड़े. कोहली ने इस पारी के खत्म होने के बाद खुलकर शुभमन गिल की कप्तानी पर बात की है. किंग ने अपनी बल्लेबाजी में हुए बदलाव के बारे में भी बोला है. 

विज्ञापन

रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी के बारे में बोले विराट कोहली 

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में कोहली ने अपने 15 हजार रन पूरे कर लिए हैं. मुकाबला खत्म होने के बाद कोहली ने इस बारे में बोलते हुए पोस्ट मैच शो में कहा, ‘सबसे पहले मेरे बारे में इतनी अच्छी बातें कहने के लिए धन्यवाद. सच कहूं तो मेरा ध्यान कभी भी इन उपलब्धियों और रिकॉर्ड पर नहीं रहा है. मेरा ध्यान हमेशा मैच की परिस्थिति को समझने और टीम के लिए अपना काम करने पर रहा है. उपलब्धियां तो अपने आप आती रहती हैं.’ 

विज्ञापन

कोहली ने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि इतने लंबे समय तक खेल पाया हूं. मैं बस अपना सिर झुकाकर मेहनत करते रहना चाहता हूं और भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे इतना कुछ दिया और जीवन में ऐसे अवसर दिए, जिनकी बदौलत मैं आज इस मुकाम पर हूं. हमारा जीवन और सफर बहुत खुशनसीब रहा है. बहुत सारे लोग इस मुकाम पर पहुंचना चाहते हैं, लेकिन हम उन भाग्यशाली लोगों में से हैं जिन्हें यह मौका मिला है. इसलिए हमें अपना सिर झुकाकर हर दिन मेहनत करते रहना चाहिए.’  

शुभमन गिल को लेकर बोले किंग कोहली 

भारतीय कप्तान गिल की जमकर तारीफ करते हुए विराट कोहली ने कहा, ‘शुभमन गिल टीम की कप्तानी कर रहे हैं, तो इसकी एक वजह है/ उनके पास खेल को देखने का सही नजरिया है. वह अलग-अलग परिस्थितियों में टीम को जीत दिलाने के बारे में सोचते हैं. जब आप ऐसे खिलाड़ी के साथ बल्लेबाजी करते हैं, तो पार्टनरशिप करना मुश्किल नहीं होता, क्योंकि उसे पता होता है कि क्या करना है और मुझे भी पता होता है कि क्या करना है. अपने अनुभव के आधार पर हम बीच-बीच में बातचीत कर सकते हैं कि किन एरिया में रन बनाए जा सकते हैं. लेकिन वह दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज हैं. उन्हें बहुत ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है. 

विज्ञापन

गिल को लेकर कोहली ने आगे बोलते हुए कहा, ‘हमारा काम बस साझेदारी को आगे बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि हम अपनी टीम की प्रतिभा और क्षमता के साथ पूरा न्याय करें. वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं और निश्चित रूप से बेहद प्रतिभाशाली हैं. इसलिए बल्लेबाजी करते समय उससे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं पड़ती/. मैदान पर जब भी उन्हें मेरी मदद की जरूरत होगी, मैं हमेशा उनके लिए उपलब्ध रहूंगा.’ 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ