हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: 67 दिनों के बाद साथ में नजर आए रोहित शर्मा और विराट कोहली, पहली तस्वीर हुई वायरल

IND vs WI: टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए अब तैयारी शुरू हो गई है. सभी खिलाड़ी केरल पहुंच चुके हैं. इस बीच टीम इंडिया के सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली 67 दिनों के बाद साथ में नजर आए हैं.

विज्ञापन
Rohit Sharma और Virat Kohli अब संग में आए नजर (Pic Credit- Lohith KS X)

IND vs WI: टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जमकर तैयारी कर रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. जिसके लिए 24 सितंबर से टीम इंडिया का अभ्यास सत्र भी शुरू हो गया है. इस दिन का भी लंबे समय से फैंस इंजतार कर रहे थे. कुल 67 दिनों के बाद टीम इंडिया के सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ नजर आए हैं. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 

67 दिनों के बाद मिले रोहित-विराट 

टीम इंडिया ने आखिरी वनडे मुकाबला 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. जिसके बाद अब भारतीय टीम वनडे मुकाबला खेलने वाली है. जिसके कारण ही रोहित शर्मा और विराट कोहली भी लंबे समय के बाद ब्लू जर्सी में नजर आए हैं. टीम इंडिया के ये दोनों सुपरस्टार की फोटो वायरल हो रही है. जिसमें दोनों अपना किट बैग लेकर अभ्यास करने जा रहे हैं. इस बीच दोनों खिलाड़ी बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. 

पिछली सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के ही बल्ले से रन आए थे. ऐसे में वो इस सीरीज में भी उसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे. विराट कोहली और रोहित दोनों का फिलहाल अगला लक्ष्य टीम इंडिया के लिए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना है. जिसके लिए दोनों को ही अब लगभग हर सीरीज में ही रन बनाना होगा. जिससे टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता उनको टीम से निकालकर भविष्य के बारे में नहीं सोचे. फिलहाल दोनों ही खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें बनी हुई है. 

विज्ञापन

जमकर अभ्यास कर रहे हैं रो-को 

भले ही टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए अभ्यास 24 सितंबर से शुरू किया है. लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले कई सालों से जमकर अभ्यास कर रहे हैं. रोहित शर्मा मुंबई में पिछले कई दिनों से पूर्व भारतीय कोच अभिषेक नायर के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं. जिससे वो सीरीज के शुरू होने से पहले ही अपनी पुरानी लय को हासिल कर लें. वहीं विराट कोहली लंदन में अभ्यास कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: इतिहास रचने की दहलीज पर रवींद्र जडेजा, सिर्फ 1 विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम

विज्ञापन

दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं. अब वो सिर्फ वनडे ही फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हैं. ऐसे में दोनों ही प्लेयर्स के लिए अपनी फॉर्म बरकरार रखना बहुत ही मुश्किल होता है. जिसके कारण ही वो टीम में खेल रहे युवा खिलाड़ियों से ज्यादा अभ्यास पर फोकस कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रन बनाकर रो-को की जोड़ी अपने आलोचकों को करारा जवाब देकर एक बार फिर से वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें: चोटिल खिलाड़ियों को लेकर आर अश्विन ने उठाए सवाल, BCCI को दिया अहम सुझाव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola