IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर टीम 2 स्पिनरों को प्लेइंग 11 में मौका देने वाली है. फिलहाल इन दोनों जगहों पर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की जोड़ी का खेलना लगभग पक्का नजर आ रहा है. इन दोनों ही खिलाड़ियों के लिए हाल का समय वनडे फॉर्मेट में अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये सीरीज दोनों ही स्टार खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम होने वाली है. जडेजा और कुलदीप को इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करना होगा.
लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं रवींद्र जडेजा
जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबला खेलने के बाद दिग्गज रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट में नहीं खेला है. अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में जडेजा टीम का हिस्सा नहीं थे. जिसके कारण ही उनका करियर वनडे फॉर्मेट में खत्म माना जा रहा था. चयनकर्ताओं ने अब एक बार फिर से रवींद्र जडेजा को कमबैक का मौका दिया है, तो वो इसका फायदा उठाना चाहेंगे. जडेजा की जगह के लिए फिलहाल टक्कर चल रही है.
अगला वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है. जहां पर 2 स्पिन ऑलराउंडर के जा सकती है. इन 2 जगहों के लिए अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे और रवींद्र जडेजा के बीच टक्कर चल रही है. इन चारों में कोई 2 खिलाड़ी ही मुख्य टीम का हिस्सा होंगे. ऑफ स्पिनर होने से नाते सुंदर अगर फिट हुए, तो उनका जाना पक्का है. ऐसे में रवींद्र जडेजा को साबित करना होगा कि उम्र के इस पड़ाव में भी वो हर्ष दुबे और अक्षर पटेल से बेहतर हैं. जडेजा को गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही खुद को साबित करना होगा.
बहुत मुश्किल है कुलदीप यादव की राह
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में एक ही मुख्य स्पिनर को टीम में जगह मिल सकती है. फिलहाल इस जगह पर कुलदीप यादव का ही कब्जा नजर आ रहा है. लेकिन प्लेइंग 11 में कुलदीप जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं. इंग्लैंड के दौरे पर कुलदीप यादव को तीनों ही मैच में बेंच पर बैठना पड़ा था. वहां पर कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर स्पिन ऑलराउंडर के साथ जा रहे थे. कुलदीप से पहले सुंदर को प्लेइंग 11 में मौका मिला था.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: कप्तान शुभमन गिल को लगी चोट, मोहम्मद सिराज की गेंद पर हुए घायल
ऐसे में कुलदीप यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके खुद को विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में साबित करना चाहेंगे. जिसके कारण ही विदेशी सरजमीं पर भी टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाए. अगर इस सीरीज में कुलदीप यादव ने 6 से विकेट हासिल किए, तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेइंग 11 का भी हिस्सा बनाया जा सकता है. कुलदीप मौजूदा समय में विदेशी सरजमीं पर भी बेंच पर नहीं बैठना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में इस टीम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेल सकता है भारत? नेपाल ने कर दिया खेल
संबंधित खबरें
इतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
8 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
12 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
46 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
58 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines