IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवरों में 295 रन बनाने में सफल रही. जवाब में टीम इंडिया को भी मुकाबले में शानदार शुरुआत मिली है. हालांकि उसके बाद सुपरस्टार रोहित शर्मा ने एक बार फिर से अपनी पुरानी गलती दोहरा दी. जिसके कारण ही उन्होंने बड़ा मौका गंवा दिया.
रोहित शर्मा ने दोहराई पुरानी गलती
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद रोहित शर्मा ने अपने खेलने का अंदाज बदल दिया. रोहित अब बीच के ओवरों में गेम चलाने के बजाय अटैक करने के लिए जाते हैं. जिसके कारण ही वो कई बार अपना विकेट गंवा चुके हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने 2 बार ऐसा किया था. जब उन्होंने मैदान पर पहले अच्छा समय बिताया. जिसके बाद उन्होंने बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विकेट गंवा दिया. इसकी वजह से उन्होंने 2 अर्धशतक जड़ने का मौका गंवाया था.
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में भी रोहित ने वही गलती की. रोहित 34 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रहे थे. सभी उम्मीद लगा रहे थे कि रोहित के बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी. ऐसे समय में अल्जारी जोसेफ को छक्का मारने के प्रयास में रोहित शर्मा ने अपना विकेट गंवा दिया. हालांकि टीम इंडिया उसके बाद भी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. लेकिन रोहित शर्मा के ऊपर अब दूसरे मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाने का दबाव आ गया है.
शुभमन गिल और विराट कोहली ने खेली अच्छी पारी
वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल ने 62 रनों की पारी खेली. वहीं जस्टिन गीव्स ने भी 108 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अमीर जंगू ने 43 गेंदों में नाबाद 58 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची. टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: VIDEO: नमन धीर ने जॉन कैंपबेल को किया क्लीन बोल्ड, फिर भी नहीं मिला विकेट, जानें क्यों?
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 25 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना चुकी है. टीम को जीत के लिए सिर्फ 138 रन ही और चाहिए. कप्तान शुभमन गिल 78 गेंदों में 83 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं 37 गेंदों में 42 रन बनाकर दिग्गज विराट कोहली भी खेल रहे हैं. टीम इंडिया आसानी से जीत की तरफ बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: कुलदीप यादव ने वनडे में किया धमाकेदार कमबैक, टीम इंडिया की कराई वापसी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines