IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज को अपने नाम करने का मौका था. लेकिन टीम इंडिया मुकाबला 24 रनों से हार गई. भारतीय क्रिकेट टीम को 248 रनों का लक्ष्य मिला था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टीम को धमाकेदार शुरुआत देंगे. लेकिन एक बार फिर से वो 200 से ज्यादा रनों के चेज में फेल हो गए हैं. पिछले 6 मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक के बल्ले से रन नहीं आए हैं.
अभिषेक शर्मा एक बार फिर हो गए फेल
टीम इंडिया के सामने जब भी 200 रनों से ज्यादा का लक्ष्य होता है. उस समय अभिषेक का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. अभिषेक ने 200 रनों से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 पारियों खेली है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 29 रनों का रहा है. इस दौरान 3 बार तो अभिषेक दहाई का भी आंकड़ा नहीं पार कर सके. वहीं वो सिर्फ एक बार ही 20 रनों का आंकड़ा पार कर सके. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा 24 गेंदों में ही 29 रन ही बना सके.
इस मुकाबले में टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ही रहे हैं. उनकी धीमी बल्लेबाजी के कारण ही बाद में खेलने वाले बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया था. अभिषेक शर्मा को अब ऐसे दबाव भरे मुकाबले में भी स्कोर करना होगा. पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. लेकिन बाद में बल्लेबाजी करते समय वो दबाव में आ जाते हैं. इस रिकॉर्ड को और भी बेहतर करना होगा.
संजू सैमसन के बल्ले से आए रन
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम के लिए कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने 50 गेंदों में नाबाद 102 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान होप ने 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसके अलावा शिमरॉन हेटमायर ने 33 रनों की पारी खेली. वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी खेली. रदरफोर्ड ने 4 चौके और 3 लंबे-लंबे छक्के जड़े. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम 247 रन बनाने में सफल रही.
ये भी पढ़ें: क्या भारत-वेस्टइंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप सिंह? संजू सैमसन का बड़ा खुलासा
जवाब में टीम इंडिया जब बल्लेबाजी करने उतरी तो सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 56 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उनके अलावा तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 20 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी टीम इंडिया 223 रन ही बना सकी. हालांकि टीम इंडिया के पास अभी भी सीरीज को 3-2 से जीतने का मौका है. इसके लिए उन्हें आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित? इसके पीछे का कारण आया सामने
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
51 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
56 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
5 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines