Team India Possible Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा. पांच मैचों की यह T20I सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है. अंतिम मैच तय करेगा कि भारत और वेस्टइंडीज में से कौन इस श्रृंखला पर कब्जा करता है. टीम इंडिया को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और अब लग रहा है कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए पांचवें T20I मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.
पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
सीरीज पर कब्जा करने के लिए टीम इंडिया को किसी न किसी तरह से पांचवां T20I मैच जरूर जीतना होगा. र्शदीप सिंह को पिछले T20I मैच में चोट लगी थी, जिस वजह से वह अंतिम मुकाबले से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह स्क्वाड में भुवनेश्वर कुमार की एंट्री हुई है. अब भुवी को प्लेइंग 11 में भी जगह मिल सकती है. वह अर्शदीप सिंह की जगह ले सकते हैं.
कई फैंस चाहते हैं कि कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में वापस लाया जाए. हालांकि, बेंगलुरु में मैच के दौरान तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, वहीं बारिश की बहुत संभावना है. इसी वजह से प्लेइंग 11 में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल करना अच्छा विकल्प होगा. कुलदीप को फिर बाहर बैठना पड़ सकता है और प्रिंस यादव खेल सकते हैं. पिछले मैच में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की थी और अर्धशतक जड़ा था. इसी वजह से उनका खेलना पक्का है और वैभव सूर्यवंशी के लिए फिर से टीम में जगह बनाना मुश्किल है.
पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: बारिश के कारण रद्द हो सकता है भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I, बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
पांचवां T20I मैच कब और कहां देखा जा सकता है?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला है. यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, वहीं 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. फैंस इस मुकाबले का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर इंग्लिश, हिंदी और अलग-अलग भाषाओं में ले सकते हैं. इसके अलावा जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी इस मैच का लाइव प्रसारण होगा. डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में भारत और वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक मुकाबला देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I मैच? जानें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
36 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines