IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीरीज को अपने नाम कर लेगी. जिसके कारण ही दोनों ही टीमें अपना पूरा जोर लगाने वाली हैं. इस मुकाबले में अगर टीम इंडिया के रिकॉर्ड पर नजर डाले, तो बहुत अच्छा नहीं नजर आ रहा है. इस कारण भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर पर दबाव और ज्यादा बढ़ गया है.
चिन्नास्वामी में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?
टीम इंडिया ने अब तक चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 8 टी-20 मुकाबले ही खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 4 मैचों में जीत मिली है. वहीं 3 मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. इस दौरान एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा है. इस मुकाबले में पिछला टी-20 मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच ही खेला गया था. जहां पर टीम इंडिया को सुपर ओवर में जाकर जीत मिली थी. उस मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा था.
टीम इंडिया का इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रनों का है. वहीं रोहित ने इस मुकाबले में नाबाद 121 रन बनाए थे. इस सीरीज में टीम इंडिया को जीत मिली थी. ऐसे में टीम इंडिया उसी रिकॉर्ड को दोबारा दोहराना चाहेगी. वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैदान पर सिर्फ एक टी-20 मुकाबला खेला है. जिसमें उन्हें श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट से बहुत ही शानदार जीत मिली थी. ऐसे में इस मुकाबले में टीम इंडिया का आत्मविश्वास बहुत ज्यादा बढ़ा होगा. वहीं टीम इंडिया का रिकॉर्ड ठीक-ठाक ही रहा है. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर को ये रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा करना होगा.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हार चुकी है. ऐसे में अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टीम इंडिया को सीरीज में हार मिलती है, तो कप्तान श्रेयस अय्यर पर दबाव और ज्यादा बढ़ जाएगा. इसके अलावा हेड कोच गौतम गंभीर भी बहुत ज्यादा दबाव में आ जाएंगे. जिसके कारण ही उनका फोकस आखिरी मुकाबला जीतने के ऊपर होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच से बाहर हुए अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार की हुई एंट्री
दोनों टीमों की स्क्वाड
इंडिया स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार
वेस्टइंडीज स्क्वॉड: शाई होप (विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, रोस्टन चेस, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील हुसैन, आमिर जांगू, रोमारियो शेफर्ड और मैथ्यू फोर्ड.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: भारत में हुई करोड़ों की कमाई, फिर भी वेस्टइंडीज को क्यों नहीं मिला एक भी रुपया? जानें वजह
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
1 hr agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
1 hr agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 hr agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
1 hr agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
2 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
2 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
3 hrs agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
3 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines