IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम को अगर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 जीतना है, तो विराट कोहली को पूरे फॉर्म में होना चाहिए. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली ने रन बनाए थे. अब वो वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उसी लय में बल्लेबाजी करना चाहेंगे. टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हैं, तो वनडे सीरीज में 5 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं. इसी के साथ किंग कोहली कई दिग्गजों को पीछे छोड़ सकते हैं.
किंग कोहली बना सकते हैं 15 हजार रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अगर विराट कोहली ने 59 रन और बना दिए, तो उनके 15 हजार रन पूरे हो जाएंगे. इसी के साथ कोहली वनडे में सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. विराट कोहली ये रन पहले वनडे में ही बना सकते हैं. हालांकि अगर वो तीनों मैच में मिलाकर भी 59 रन बनाते हैं, तो ये रिकॉर्ड उनके नाम ही रहने वाला है.
चाहिए 2 और शतक
विराट कोहली जब भी रन बनाते हैं, तो शतक बनाना उनके लिए कोई भी बड़ी बात नहीं होती है. वनडे फॉर्मेट में ही कोहली ने अब तक 54 शतक जड़ दिए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग कोहली ने अगर 3 मैचों में 2 शतक जड़ दिया, तो वो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे. कोहली का वनडे इंटरनेशनल में पहले से ही सबसे ज्यादा शतक है.
कोहली को बनाने होंगे 215 रन
वनडे सीरीज में विराट कोहली ने अगर 215 रन और बना दिए, तो उनके एशिया में ही 17 हजार इंटरनेशनल रन पूरे हो जाएंगे. जिस अंदाज में कोहली हाल के समय में रन बना रहे हैं. उनके लिए 215 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाना बड़ी बात नहीं है. कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में पहले से ही रिकॉर्ड अच्छा रहा है.
रन मशीन कोहली को चाहिए 180 रन
इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली को रन मशीन भी कहा जाता है. विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगर 180 रन और बना दिए, तो उनके वनडे फॉर्मेट में नंबर 3 पर खेलते हुए ही 13 हजार रन पूरे हो जाएंगे. आज से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी ने भी ऐसा नहीं किया है. कोहली रन मशीन वाली बात को सही साबित कर देंगे.
ये भी पढ़ें: सट्टेबाजी मामले की जांच में चल रहे मोहम्मद रिजवान ने ICC से मांगी मदद
घरेलू मैदान पर इतिहास रचने का है मौका
दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अगर इस सीरीज में 110 रन और बना दिए, तो घरेलू मैदान पर उनके सबसे ज्यादा वनडे रन हो जाएंगे. कोहली इस मामले में सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज को भी पीछे छोड़ देंगे. कोहली ने वनडे फॉर्मेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. इस सीरीज में वो उन आंकड़ों को और नए आयाम पर ले जा सकते हैं.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
12 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines