Gautam Gambhir on Shubman Gill: आईपीएल के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. जिसके कारण ही भारतीय चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल को अपना नया कप्तान नियुक्त किया. गिल ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी की और कप्तानी में भी अच्छा किया. जिसके कारण ही उनकी जमकर तारीफ हो रही है. अब भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने युवा भारतीय कप्तान शुभमन गिल को लेकर बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है.
शुभमन गिल पर बोले गौतम गंभीर
दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कप्तान शुभमन गिल के बारे में बात करते हुए स्टार स्पोर्ट्स के इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे उसके साथ होने वाली बातचीत के बारे में याद है कि एक 25 साल के लड़के को कप्तान बनाया. गिल से मैंने कहा कि मैं तुमको समंदर में फेंक रहा हूं इसमें या तो तुम डूबोगे या तो फिर तुम बेस्ट स्विमर बनकर निकाल जाओगे. उसने जिस तरह से इंग्लैंड दौरे पर 25 साल की उम्र में कप्तानी के प्रेशर को हैंडल किया, वो सबसे मुश्किल दो महीने उसने इंग्लैंड में बिताए. उनकी बैटिंग काफी मजबूत थी और हमारी टीम में अनुभव की कमी थी फिर भी गिल ने कड़ी परीक्षा पास कर ली.’
ये भी पढ़ें: IND vs WI: दिल्ली टेस्ट में शुभमन गिल ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को भी छोड़ दिया पीछे
आलोचकों को गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब
भारतीय टीम पिछले कुछ समय में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि उसके बाद भी शुभमन गिल की जमकर आलोचना होती है. जिसके बारे में गौतम गंभीर ने कहा, ‘इंग्लैंड की बल्लेबाजी कितनी खतरनाक थी और हमारी अनुभवहीनता, उसने अपनी सबसे कठिन परीक्षा पास कर ली है. बदलाव का दौर बीत चुका है और उसके लिए चीजें बहुत आसान हो जाएंगी. कुछ लोगों ने उसकी जो आलोचना की है, वह अनुचित है. आप खिलाड़ियों का चयन उनकी क्षमता के आधार पर करते हैं. अगर आप किसी खिलाड़ी से हर जगह 50+ की औसत से रन बनाने की उम्मीद करते हैं, तो उसे हासिल करने में समय लगता है.’
ये भी पढ़ें: World Cup 2027 में खेलेंगे रवींद्र जडेजा! सुपरस्टार ने अजीत अगरकर पर खड़े किए बड़े सवाल
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
46 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines