World Cup 2027 में खेलेंगे रवींद्र जडेजा! सुपरस्टार ने अजीत अगरकर पर खड़े किए बड़े सवाल

ODI World Cup 2027: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया तो खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. जिसके बाद भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. चयनकर्ताओं का ये फैसला किसी को भी समझ में नहीं आया था. अब खुद दिग्गज जडेजा ने ही इसको लेकर बड़ा बयान दिया है.

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja

ODI World Cup 2027: टीम इंडिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. चयनकर्ताओं का ये फैसला फैंस सहित क्रिकेट पंडितों को भी समझ में नहीं आया है. टेस्ट क्रिकेट में गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन कर रहे रवींद्र जडेजा ने दिल्ली टेस्ट मैच के दौरान पहली बार इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर सवाल भी खड़े किए हैं. 

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा ने मुख्य चयनकर्ता पर खड़े किए सवाल

दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने विश्व कप 2027 को लेकर बड़ा कमेंट किया है. वनडे टीम से बाहर होने के सवाल पर जडेजा ने कहा, ‘बिल्कुल मैं वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहता हूं. एक सिलेक्शन कॉल लिया गया है. अच्छी बात ये है कि चयन होने से पहले सेलेक्टर और कप्तान दोनों से मेरी बात हुई थी. उन्होंने मुझे समझाया, लेकिन मुझे कारण समझ में नहीं आया. वनडे वर्ल्ड कप जीतना सभी का सपना होता है.’ जडेजा के इस बयान के बाद अब भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI: यशस्वी जायसवाल के रन आउट पर छिड़ा विवाद, दिग्गज ने अंपायर पर जड़े ‘आरोप’!

लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं रवींद्र जडेजा 

पिछले 1 साल में रवींद्र जडेजा गेंद और बल्ले दोनों के साथ वनडे और टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं. खासकर टेस्ट क्रिकेट में तो जडेजा बल्ले के साथ कमाल कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले मैच में उन्होंने शतक जड़ने के बाद दूसरी पारी में 4 विकेट भी अपने नाम किए थे. अब दिल्ली टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 3 विकेट झटक लिए हैं. पहली पारी में बल्ले के साथ प्रदर्शन करने का उन्हें मौका ही नहीं मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ