IND vs WI: वेस्टइंडीज की टीम भी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार नजर आ रही है. वेस्टइंडीज का वनडे फॉर्मेट में प्रदर्शन पिछले कुछ समय से बहुत ज्यादा गिरा है. जिसके कारण ही उनकी टीम वनडे वर्ल्ड कप खेलने में भी सफल नहीं हो रही है. इस बीच वेस्टइंडीज की टीम के पास धमाकेदार कमबैक करने का अच्छा मौका है. जिसके कारण ही वनडे सीरीज के दौरान टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के इन 5 खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा. इन खिलाड़ियों ने खुद को इंटरनेशनल लेवल पर साबित किया है.
शाई होप
कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के सबसे बड़े सितारे हैं. होप ने वनडे फॉर्मेट में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया के खिलाफ भी होप का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. वनडे फॉर्मेट में होप ने 49.7 की शानदार औसत से रन बनाए हैं. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को होप का तोड़ निकालना होगा
रोस्टन चेस
स्पिन ऑलराउंडर रोस्टन चेस भी टीम इंडिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. हाल के समय में भारतीय बल्लेबाजों को स्पिनरों के खिलाफ समस्या आई है. ऐसे में चेस भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. इसके अलावा वो बल्लेबाजी में भी बड़ी पारी खेलना जानते हैं. जो टीम इंडिया को भारी पड़ सकती है.
अल्जारी जोसेफ
तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को भी आईपीएल के कारण भारतीय सरजमीं पर गेंदबाजी करने का अच्छा अनुभव है. जोसेफ ने हाल के समय में खुद को एक गेंदबाज के तौर पर और भी बेहतर किया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया के बल्लेबाजों को जोसेफ का सामना संभल कर करना होगा. जिससे टीम को शुरुआती झटके नहीं लगे.
शेरफेन रदरफोर्ड
ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड वेस्टइंडीज के उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने पिछले 2 सालों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. आईपीएल के कारण रदरफोर्ड को भारत में खेलने का अच्छा अनुभव भी है. बल्लेबाजी में रदरफोर्ड बहुत ही कम समय में मैच का रुख बदल सकते हैं. फिनिशर के रूप में शेरफेन ने पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन किया है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: पहले वनडे मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, गिल-गंभीर के ऊपर है बड़ी जिम्मेदारी
गुडाकेश मोती
जापान के स्पिनरों के आगे भारतीय बल्लेबाजों को समस्या आई थी. वनडे टीम में भी मौजूद कई स्टार खिलाड़ियों को स्पिन खेलने में समस्या आ रही है. ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम गुडाकेश मोती का इस्तेमाल बहुत सोच समझकर कर सकती है. ऐसे समय में भारतीय बल्लेबाजों को गुडाकेश मोती के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: फ्री में कब और किस चैनल पर देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच ODI मुकाबले? जानें सभी डिटेल्स
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
8 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
20 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
24 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines