IND vs WI: पहले वनडे मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, गिल-गंभीर के ऊपर है बड़ी जिम्मेदारी

IND vs WI: टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला अहम होने वाला है. जहां पर भारतीय टीम मैनेजमेंट के भविष्य की प्लानिंग का भी पता चलने वाला है. जिसके कारण ही कप्तान और कोच को बहुत ही सोच समझकर फैसला लेना होगा.

IND vs WI
1 / 6
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर जल्द होगा फैसला (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम जब 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में मैदान पर उतरेगी, तो उसकी एक नजर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर होगी. इस मेगा टूर्नामेंट को ध्यान में रखकर ही कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर अपना फैसला लेंगे. जिससे वो मैदान पर सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतर सकें. ऐसे में टीम के 4 स्टार खिलाड़ियों को पहले वनडे के दौरान बेंच पर बैठना पड़ेगा. जिसमें शानदार फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी का नाम भी शामिल है. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल 2 / 6

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी पहले मैच की प्लेइंग 11 में मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है. रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ही पहले मुकाबले में सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतर सकते हैं. ऐसे में जायसवाल को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. जायसवाल ऐसे में बेंच पर ही बैठे नजर आ सकते हैं. (Pic Credit- Yashasvi Jaiswal Instagram)

विज्ञापन

ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल 3 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ेगा. फिलहाल टीम विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अनुभवी केएल राहुल को ही मौका देने वाली है. राहुल इस सीरीज में अपनी फॉर्म दोबारा हासिल करने का पूरा प्रयास करेंगे. ऐसे में ध्रुव जुरेल को पहले वनडे के दौरान बेंच पर ही बैठना पड़ेगा.  (Pic Credit- ANI) 

आकिब नबी

आकिब नबी 4 / 6

तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है. तेज गेंदबाज के तौर टीम में अनुभवी मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिलना लगभग पहले से ही तय नजर आ रहा है. ऐसे में नबी की टक्कर गूरनूर बरार से है. फिलहाल इस रेस में बरार आगे नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही बेंच पर नबी को बैठना पड़ सकता है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

नमन धीर

नमन धीर 5 / 6

स्पिन ऑलराउंडर और मैच फिनिशर के रोल में ही नमन धीर को टीम इंडिया में मौका दिया गया है. लेकिन पहले वनडे मैच में उनका खेलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. मौजूदा समय में ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी और दिग्गज रवींद्र जडेजा को मौका दिया जा सकता है. स्पिन विकेट पर ही धीर को प्लेइंग 11 में एंट्री मिलेगी. (Pic Credit- ANI) 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गूरनूर बरार. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन