IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में बहुत ही आसानी के साथ जीत दर्ज किया है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया. इसी के साथ टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया है. गिल ने इस मुकाबले में धमाकेदार शतक जड़कर 3 बड़े रिकॉर्ड्स भी बना लिए हैं. इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.
शुभमन गिल ने बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड्स
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 108 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली पारी खेली. गिल ने इस मुकाबले में 101.85 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 13 चौके और 1 छक्का जड़ा. इसी के साथ शुभमन गिल ने बतौर कप्तान टीम इंडिया के लिए 2 हजार रन पूरे कर लिए हैं. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं. हालांकि इस दौरान शुभमन गिल का औसत सबसे ज्यादा 68.40 का है.
गिल जितना औसत इस लिस्ट में किसी और बल्लेबाज का नहीं है. गिल ने वनडे में बतौर सलामी बल्लेबाज भी 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वो ऐसा करने अब 8वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. हालांकि गिल ने यहां पर सबसे ज्यादा औसत से ये कारनामा किया है. गिल का मौजूदा समय में औसत 60 का है. शुभमन गिल इस लिस्ट में जल्द ही मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को पीछे छोड़ सकते हैं. गंभीर के नाम 3367 वनडे रन बतौर सलामी बल्लेबाज हैं.
कप्तान शुभमन गिल ने किया कमाल
इंटरनेशनल क्रिकेट में शुभमन गिल के नाम अब 22 शतक हो गए हैं. इसी के साथ उन्होंने केएल राहुल की बराबरी कर ली है. गिल इस लिस्ट में वीवीएस लक्ष्मण को भी पीछे छोड़ सकते हैं. वीवीएस ने कुल 23 शतक जड़े थे. गिल ने वनडे में ही अब 10 शतक पूरे कर लिए हैं. हालांकि जिस अंदाज में फिलहाल शुभमन गिल खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वो बहुत ही कम समय में कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 55 साल में जो कोई नहीं कर पाया, वो विराट कोहली ने कर दिखाया, सचिन तेंदुलकर भी छूटे पीछे
साल 2026 में शुभमन गिल ने वनडे फॉर्मेट में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक 9 पारियों में 95.85 की शानदार औसत से 671 रन बनाए हैं. इस दौरान गिल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 154 रनों का रहा है. गिल का स्ट्राइक रेट इस साल 109.1 का रहा है. शुभमन ने साल 2026 में ही 2 शतक और 5 अर्धशतक सिर्फ वनडे में ही बना लिया है. अब अगले 2 वनडे मैच में गिल इस प्रदर्शन को और बेहतर करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: किंग विराट कोहली ने पहले वनडे में बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गज सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines