IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को होने वाला है. ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है. तीसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. अब चौथे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. टीम इंडिया के पास टी-20 फॉर्मेट में 2 हजार छक्के पूरे करने का सुनहरा मौका है. इसी के साथ भारत ऐसा करने वाला दूसरा देश बन जाएगा.
टीम इंडिया के पास है इतिहास रचने का मौका
टी-20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज की टीम ने अब 2 हजार छक्के पूरे कर लिए हैं. वेस्टइंडीज की टीम ऐसा करने वाली पहली टीम बनी है. टीम इंडिया के पास भी ऐसा करने का मौका है. तीसरे टी-20 मुकाबले के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के नाम टी-20 फॉर्मेट में 1997 छक्के हो गए हैं. टीम इंडिया चौथे टी-20 मुकाबले में सिर्फ 3 और छक्के जड़कर इस फॉर्मेट में 2 हजार छक्के पूरे कर सकती है. ऐसा करने वाली टीम इंडिया दूसरी टीम बन जाएगी.
हालांकि इस लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंचने के लिए टीम इंडिया को वेस्टइंडीज से 4 छक्के ज्यादा मारने होंगे. अगर टीम इंडिया ऐसा करने में सफल रही तो टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टीम बन जाएगी. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद न्यूजीलैंड के नाम 1585 छक्के हैं. वहीं चौथे नंबर पर मौजूद पाकिस्तान टीम ने अब तक 1500 छक्के जड़े हैं. 5वें नंबर पर मौजूद साउथ अफ्रीका की टीम के नाम अब तक टी-20 इंटरनेशनल में 1407 छक्के हैं. वहीं छठे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड की टीम के नाम 1406 छक्के दर्ज हैं.
इंडिया के पास है बड़ा सुनहरा मौका
भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में बहुत ही ज्यादा छक्के जड़े हैं. टीम इंडिया के पास मौजूदा समय में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे सिक्स हिटर नजर आ रहे हैं. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने हाल के समय में लंबे-लंबे छक्के जड़े हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया इस लिस्ट में बहुत तेजी से ऊपर जा रही है. इसके अलावा टीम इंडिया के पास श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल भी नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: तिलक वर्मा ने तीसरे टी-20 मैच में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, रोहित-विराट के खास क्लब में हुए शामिल
हैदराबाद के मैदान पर छक्कों की बारिश होती है. आईपीएल के दौरान भी इस मैदान पर रनों की बारिश देखने को मिलती है. जिसके कारण ही चौथे टी-20 मैच में 250+ रनों का आंकड़ा पार हो सकता है. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का ये आईपीएल में होम ग्राउंड है. ऐसे में वो इस बात का फायदा चौथे टी-20 मुकाबले में जरूर उठाना चाहेंगे. दोनों ही खिलाड़ी मौजूदा समय में बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: हैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
25 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines