हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका 

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दोनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज को अपने नाम कर लिया है. ऐसे में सीरीज का तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दे सकती है.

विज्ञापन
Indian Cricket Team अब कर सकता है कुछ बड़े बदलाव (Pic Credit- PTI)

IND vs WI: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दोनों वनडे मुकाबले जीत लिए हैं. ऐसे में भारत सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर चुका है. जिसके कारण ही सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर इन खिलाड़ियों को आजमाना चाहेंगे. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट इस मुकाबले में कुछ स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर बैठा सकता है. 

नीतीश कुमार रेड्डी 

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को पहले वनडे मैच में खेलने के बाद उन्हें दूसरे मैच में बाहर कर दिया गया था. तीसरे वनडे मुकाबले में एक बार फिर से नीतीश कुमार रेड्डी की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. रेड्डी को टीम मैनेजमेंट हार्दिक पांड्या के विकल्प के रूप में तैयार कर रहा है. ऐसे में उन्हें तीसरे मुकाबले में एक बार फिर से आजमाया जा सकता है. रेड्डी को इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन करके खुद को वनडे फॉर्मेट में साबित करना होगा. ऐसे में आकिब नबी को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. 

मोहम्मद सिराज 

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी पहले 2 मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन तीसरे वनडे मैच में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जा सकता है. सिराज प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह ले सकते हैं. कृष्णा इंजरी के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. ऐसे में सिराज को मौका मिलना लगभग तय नजर आ रहा है. इस मौके का फायदा सिराज को उठाना होगा. जिससे उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी खेलने का मौका मिले. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

यशस्वी जायसवाल 

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी तीसरे वनडे मैच में खेलने का मौका मिल सकता है. जायसवाल ने पिछले 3 वनडे मैचों में से 2 शतक जड़ा है. उसके बाद भी उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का इंतजार करना पड़ रहा है. तीसरे वनडे मैच में यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा की जगह खेलने का मौका मिल सकता है. वहीं हिटमैन को इस मुकाबले में आराम दिया जा सकता है. जायसवाल को टीम इंडिया बैकअप के रूप में तैयार कर रही है. जिससे अगर टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों में से किसी एक भी इंजरी होती है, तो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में जायसवाल उनकी जगह ले सके. जायसवाल की फिलहाल सिर्फ टेस्ट टीम में ही जगह पक्की है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola