हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs WI: ईशान किशन से आगे निकल गया घरेलू क्रिकेट का स्टार, क्या अहमदाबाद में मिलेगा डेब्यू का मौका?

IND vs WI: भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस सीरीज के लिए अब टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. जहां पर एक बार फिर से ईशान किशन को टीम में मौका नहीं मिला है. दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाजी के रूप में घरेलू क्रिकेट के स्टार नारायण जगदीशन को टीम में मौका मिला है. जगदीशन इससे पहले रिप्लेसमेंट के रूप में टीम इंडिया से जुड़ चुके हैं.

विज्ञापन
Ishan Kishan and narayan jagadeesan

IND vs WI: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. ऋषभ पंत की इंजरी के कारण ध्रुव जुरेल भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की पहली पसंद बने हुए हैं. दूसरे विकल्प के लिए ईशान किशन का नाम आगे आ रहा था, लेकिन चयनकर्ताओं ने घरेलू क्रिकेट के स्टार नारायण जगदीशन को चुना है. जिससे साफ हो गया है कि किशन को टेस्ट टीम में वापसी के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. जगदीशन ने लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाई है. 

एन जगदीशन रेस में किशन से आगे निकले 

एक समय ईशान किशन भारतीय टेस्ट टीम की दूसरी पसंद थे, लेकिन टीम से नाम वापस लेने के कारण किशन इस रेस में पीछे को गए. जिसके बाद घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के कारण बीसीसीआई ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ही बाहर कर दिया था. इस फैसले के कारण ध्रुव जुरेल टीम की दूसरी पसंद बन गए हैं. अब एन जगदीशन भी इस रेस में किशन से आगे निकल गए हैं. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जुरेल के साथ जगदीशन को टीम में मौका मिला है. हालांकि जगदीशन को 2 अक्टूबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में मौका मिलना मुश्किल है. वहां पर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ध्रुव जुरेल की जगह प्लेइंग 11 में पक्की नजर आ रही है.  

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच की यहां जाने पल-पल की अपडेट

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में जगदीसन ने मचाया है धमाल 

तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले एन जगदीशन ने अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 54 मैच की 82 पारियां खेली है. जिसमें उन्होंने 50.49 की औसत से 3686 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 शतक और और 16 अर्धशतक भी जड़े हैं. बतौर विकेटकीपर बात करें तो उन्होंने इस दौरान 134 कैच पकड़े हैं, तो वही 14 स्टंपिंग भी की है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एन जगदीशन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 321 रनों का है. जगदीशन ने लिस्ट ए क्रिकेट में भी दोहरा शतक भी जड़ा है. एन जगदीशन ने 64 लिस्ट ए मैचों में 46.23 की औसत से 2728 रन बनाए हैं. जगदीशन का लिस्ट ए में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 277 रनों का है.

ये भी पढ़ें: बौखलाए PCB ने कर दी सूर्यकुमार यादव की शिकायत, भारतीय कप्तान की देशभक्ति देखकर लगी मिर्ची 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola