PAK vs BAN Highlights: पाकिस्तान ने 11 रनों से जीता मैच, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में मारी एंट्री
Asia Cup 2025 PAK vs BAN:25 सितंबर को एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में पाकिस्तान की भिड़ंत बांग्लादेश से हुई. बांग्लादेश के कप्तान जेकर अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 135 रन लगाए थे. टीम की ओर से मोहम्मद हारिस ने सर्वाधिक 31 रन बनाए. गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने तीन विकेट अपने नाम किए थे।
Written By Shubham Mishra
