बौखलाए PCB ने कर दी सूर्यकुमार यादव की शिकायत, भारतीय कप्तान की देशभक्ति देखकर लगी मिर्ची 

Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 में जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में भिड़ीं है, तो विवाद जरूर हुआ है. 14 सितंबर को हुए मुकाबले में नो हैंडशेक विवाद शुरू हुआ, तो वहीं 21 सितंबर को हुए मुकाबले के बाद हारिस रऊफ की शर्मनाक हरकत चर्चा का केंद्र रही. इन विवादों से बौखला कर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की शिकायत कर दी है.

PCB and Suryakumar Yadav

PCB and Suryakumar Yadav

Asia Cup 2025, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. उसके बाद उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया. जिसको सुनकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उनके खिलाड़ियों को मिर्ची लग गई. जिसके कारण ही अब पीसीबी ने भारतीय कप्तान के खिलाफ आईसीसी में शिकायत कर दी है. 

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव के खिलाफ PCB ने की शिकायत 

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ 2 शिकायत दर्ज कराई है. पीसीबी सूर्या के पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी और प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के जिक्र से बौखला गया है. जिसके कारण आईसीसी से भारतीय कप्तान के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहा है. इस बारे में जब सूर्यकुमार यादव से पूछा गया तो उन्होंने इन आरोपों को मानने से इनकार कर दिया. आईसीसी ने पीसीबी की दोनों शिकायत पर रिपोर्ट बनाकर मैच रेफरी रिची रिचर्डसन को भेजा है. जिसके बाद रिचर्डसन ने भारतीय टीम को एक मेल किया है. मेल में सूर्या के खिलाफ शिकायत की जानकारी दी गई है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से कितनी बदली टीम इंडिया? कुल 7 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता 

भारतीय कप्तान के खिलाफ होगी सुनवाई  

रिपोर्ट के मुताबिक रिची रिचर्डसन का मानना है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के दोनों बयानों के कारण क्रिकेट खेल की छवि का नुकसान हुआ है. जिसके कारण ही उनके खिलाफ आरोप बनता है. सूर्यकुमार यादव के इन आरोपों को नहीं मानने के कारण अब आईसीसी इस मामले में सुनवाई करेगी. इस सुनवाई में रिची रिचर्डसन के अलावा सूर्यकुमार यादव और पीसीबी के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे. आपको बता दें की इस शिकायत के बाद बीसीसीआई ने भी साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ