Shubman Gill Tevin Imlach Collision: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों का नाम रहा. यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के आगे कैरेबियाई गेंदबाज पानी मांगते हुए नजर आए. वहीं, कप्तान शुभमन गिल भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए. हालांकि, बीच मैदान पर गिल एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए. गिल की वेस्टइंडीज के विकेटकीपर से जोरदार टक्कर हुई और दोनों काफी देर तक काफी दर्द में दिखाई दिए.
बड़े हादसे का शिकार होने से बचे गिल
दरअसल, भारतीय पारी के 85वें ओवर की पांचवीं गेंद पर यशस्वी ने शॉट खेला और दोनों ही बल्लेबाज रन लेने के लिए दौड़े. रन चुराने के चक्कर में गिल काफी तेजी से भागे और स्टंप को पार करते हुए विकेटकीपर टेविन इमलाच से जा टकराए. भारतीय कप्तान का सिर इमलाच की बॉडी से जाकर टकराया, जिसके बाद वह नीचे गिर पड़े.
वहीं, इमलाज भी काफी दिक्कत में नजर आए. हादसे के तुरंत बाद फिजियो को दौड़कर लगाते हुए मैदान पर आना पड़ा. दोनों ही खिलाड़ियों का काफी देर तक बीच मैदान पर इलाज चला. हालांकि, गनीमत यह रही कि गिल और इमलाच बड़ी चोट का शिकार होने से बच गए.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: शतक से चूके, लेकिन दिल जीत ले गए साई सुदर्शन, सोशल मीडिया पर फैन्स कर रहे धांसू पारी की खूब तारीफ
मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मिलकर शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े.राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद नंबर तीन पर उतरे साई सुदर्शन. सुदर्शन कमाल की लय में दिखाई दिए और उन्होंने एक से बढ़कर एक दमदार शॉट खेले. 165 गेंदों का समना करते हुए सुदर्शन ने 87 रनों की पारी खेली.अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 12 चौके जमाए.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: काली पट्टी पहनकर क्यों मैदान पर उतरी वेस्टइंडीज टीम? वजह जान आपकी भी भर आएंगी आंखें
हालांकि, वह अनलकी रहे और अपने शतक से सिर्फ 13 रन दूर रह गए. मगर यशस्वी की एक छोर से कमाल की पारी जारी रही और उन्होंने पहले अपना शतक और फिर 150 रन पूरे किए. कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर यशस्वी दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर डटे हुए हैं.
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines