News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Most WTC Century for India: यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. महज 23 साल की उम्र में उन्होंने करियर का 7वां शतक ठोक दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में जायसवाल ने कमाल की बैटिंग की और अरुण जेटली स्टेडियम में 145 बॉल पर सेंचुरी पूरी की. उन्होंने शतक बनाने में 16 चौके भी लगाए. जायसवाल के सामने जो भी बॉलर आया वो बैकफुट पर रही दिखा. विंडीज टीम के खिलाफ उन्होंने दूसरा शतक ठोका. इससे पहले 2023 में पहली सेंचुरी बनाई थी. जायसवाल का डेब्यू टेस्ट था.
दिल्ली में करियर की 7वीं सेंचुरी के दम पर 23 साल के यशस्वी जायसवाल ने रिकॉर्ड बुक भी हिला दी है. वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने इस मामले में ऋषभ पंत और केएल राहुल को पछाड़ दिया है. पंत-राहुल के नाम 6-6 शतक हैं, जबकि पंत 7 सेंचुरी के साथ उनसे आगे निकल चुके हैं. नंबर एक पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 9-9 शतक जमाए हैं.
🚨 MOST HUNDREDS FOR INDIA IN WTC HISTORY 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 10, 2025
Rohit Sharma – 9
Shubman Gill – 9
Yashasvi Jaiswal – 7*
Rishabh Pant – 6
KL Rahul – 6 pic.twitter.com/pIJo5TPZW3
साई सुदर्शन ने एक और खास कमाल किया है. वो 23 साल की उम्र में भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक जमाने के मामले में सचिन के बाद दूसरे नंबर पर आ चुके हैं. सचिन ने 11 जबकि जायसवाल ने 7 शतक जमा दिए हैं. इस लिस्ट में रवि शास्त्री और दिलीप वेंगसरकर के नाम 5-5 शतक हैं.
𝘼 𝙏𝙧𝙚𝙢𝙚𝙣𝙙𝙤𝙪𝙨 𝙏𝙤𝙣 💯
— BCCI (@BCCI) October 10, 2025
Yashasvi Jaiswal with another special innings filled with grind and composure👏
Updates ▶ https://t.co/GYLslRzj4G#TeamIndia | #INDvWI | @IDFCFIRSTBank | @ybj_19 pic.twitter.com/DF5SbpagLI
23 साल की उम्र में भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक
भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में दूसरा टेस्ट चल रहा है. टीम इंडिया पहली दूसरे सेशन में ही 200 रनों का आंकड़ा पार कर गई है. केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए थे, जिसके बाद जायसवाल और साई सुदर्शन ने पारी को संभाल और 150 रनों की साझेदारी कर ली है. खबर लिखे जाने तक भारत 55 ओवर में 207 रन बना चुका है. साई सुदर्शन 63 जबकि जायसवाल 106 रनों पर नाबाद हैं. वेस्टइंडीज के बॉलर बैकफुट पर हैं और विकेट के लिए तरस गए हैं.
ये भी पढ़ें: India vs West Indies, 2nd Test: दिल्ली टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का जलवा, अब हासिल किया ये मुकाम
Rishabh Pant comeback update: टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, इस दिन मैदान पर वापसी कर सकते हैं ऋषभ पंत
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।