हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रिंस यादव ने 3 चौके लगाकर हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद भारतीय क्रिकेट में हुआ खास करिश्मा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच इंदौर में खेला गया. टीम इंडिया ने 14 रनों से मुकाबले में जीत हासिल की. तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने इस बार कमाल किया. उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
प्रिंस यादव ने किया कमाल (Image: Instagram/princeyadavofficial25)

Prince Yadav: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला इंदौर को होलकर स्टेडियम में खेला गया. मुकाबला काफी रोमांचक रहा. भारत ने 14 रनों से मैच अपने नाम किया. भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. खैर तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान रहा. वो बॉलिंग में तो कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी में बड़ा कारनामा किया. प्रिंस ने 10वें नंबर पर आकर 13 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने लगातार तीन चौके लगाए. इसके जरिए उन्होंने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. पिछले 15 सालों में कोई भी बड़ा करिश्मा नहीं कर पाया था.

प्रिंस यादव की बड़ी उपलब्धि

भारत 14 रनों से मैच जीता. प्रिंस ने 13 रन बनाए. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक-एक रन की कितनी कीमत होती है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करत हुए 223 रन बनाए. प्रिंस ने एक खास लिस्ट में जगह बनाई है, जिसमें पहले से एस श्रीसंत और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं. प्रिंस ने अपनी पारी में तीन बाउंड्री लगाई. अब वो तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 10 और नंबर-11 पर खेलते हुए कम से कम तीन बाउंड्री लगाई हैं. 15 साल पहले 2011 में अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ये कारनामा किया था. वहीं 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीसंत ने बड़ी उपलब्धि प्राप्त की थी.

ये भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक, न्यूजीलैंड दौरे से पहले दिखाया शानदार फॉर्म

विज्ञापन

तीसरे टी20 में भारत की शानदार जीत

पहले टी20 में भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे मुकाबले में विंडीज को छह विकेट से जीत मिली. तीसरे टी20 में भारत ने पहले खेलते हुए 223 रन बनाए. संजू सैमसन इस बार फ्लॉप रहे. अभिषेक शर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने 30 गेंदों में 69 रन बनाए. उनके अलावा टीम इंडिया की तरफ से कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया. ईशान किशन ने 37 रनों का योगदान दिया. तिलक वर्मा ने 28 रन बनाए. श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस बार कमाल किया. वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 209 रन ही बना पाई. शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड रन नहीं बना पाए. विंडीज का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट और नमन धीर ने 2 बल्लेबाजों को चलता किया. अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को भी एक-एक विकेट मिला. दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा. देखना होगा कि वहां पर कौन बाजी मारेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रणजी मैच के दौरान चोटिल हुए साई सुदर्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola