Naman Dhir: नमन धीर भारत के लिए एक उपयोगी ऑलराउंडर साबित हो रहे हैं. नमन बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं लेकिन भारत का बैटिंग ऑर्डर इतना मजबूत है कि उन्हें पर्याप्त मौके ही नहीं मिल पा रहे हैं. हालांकि, पंजाब का ये स्टार क्रिकेटर किसी न किसी तरह से अपना योगदान दे रहा है. नमन के T20I करियर की शुरुआत बढ़िया हुई है. उन्होंने 3 मैचों में 5 विकेट झटके हैं. खास बात यह है कि ये पांचों सफलताएं उन्हें छक्का खाने के तुरंत बाद मिली हैं.
नमन धीर का अनोखा कारनामा
वॉशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के प्रमुख ऑफ स्पिन ऑलराउंडर हैं, लेकिन उन्हें T20I सीरीज में खेलने का मौका नहीं दिया गया. मैनेजमेंट चाहता है कि सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए खुद को तैयार करें. इस वजह से नमन धीर को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और T20I सीरीज में खेलने का मौका मिला. T20I डेब्यू पर ही नमन ने 3 विकेट झटक लिए और अपने करियर के तीसरे मुकाबले में भी उन्होंने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.
नमन धीर के इन सभी विकटों के साथ एक अनोखा संयोग जुड़ा है. नमन ने हमेशा ही छक्का खाने के बाद विकेट झटका है. दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I के 12वें ओवर में शाई होप ने नमन को छक्का जड़ा और अगली गेंद पर मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर ने उनका विकेट ले लिया. 14वें ओवर की पहली गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने बड़ा शॉट लगाया. नमन ने अच्छी तरह वापसी की और अगली ही गेंद पर उन्हें भी आउट कर दिया. 16वें ओवर में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब नमन की गेंद पर समार स्प्रिंगर ने छक्का लगाया और अगली गेंद पर नमन ने उन्हें आउट कर दिया.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया पूरा मैच
दूसरे T20I मैच में नमन ने कोई विकेट नहीं झटका, लेकिन तीसरे मुकाबले में उनका बेहतरीन कमबैक हुआ. शिमरॉन हेटमायर ने 7वें ओवर में नमन धीर की गेंद पर छक्का लगाया और अगली ही गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए. 11वें ओवर में कामिल पूरन ने भी नमन धीर की गेंद पर छक्का जड़ा. इस बार भी नमन ने बदला लिया और पूरन को अगली गेंद पर आउट कर दिया.
नमन धीर को बल्ले से नहीं मिला रहा मौका
नमन धीर मुख्य रूप से बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं, लेकिन उन्हें अपनी स्किल्स दिखाने के पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं. दो पारियों में उन्होंने सिर्फ 14 रन बनाए हैं. डेब्यू मैच में उन्हें सिर्फ एक गेंद खेलने का मौका मिला था, जिस पर उन्होंने चौका जड़ा. तीसरे T20I में नमन के पास अपनी छाप छोड़ने का एक चांस था, लेकिन 1 छक्का जड़ने के बाद वह मात्र 10 रन बनाकर आउट हो गए. नमन खुद को बेहतर बल्लेबाज के रूप में भी साबित करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: चौथे T20I में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी, संजू सैमसन के फिर फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines