IND vs WI Live: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। भारतीय टीम आज पहले बॉलिंग करेगी। वहीं पहले मैच में चोट की वजह से नहीं खेली, टीम इंडिया की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना आज का मैच खेल रही है।
वेस्टइंडीज ने बनाए 118 रन
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 118 रन बनाए। ऐसे में टीम इंडिया को अब जीत के लिए 119 रन बनान होंगे। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग की। टीम इंडिया की तरफ से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट निकाले। जबकि रेणुका सिंह और पूजा वस्त्रकार को भी एक-एक विकेट मिला। जबकि एक विकेट रन आउट के रूप में मिला। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को बांधकर रखा। जिससे वह ज्यादा स्कोर नहीं बना पाए।
पहला मुकाबला जीत चुकी है इंडिया
इंडिया ने महिला टी-20 विश्वकप में शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हरा चुकी है। जबकि आज इंडिया की नजरें लगातार दूसरा मैच जीतने पर होंगी। भारतीय टीम इंडिया इस वक्त शानदार लय में चल रही है। वहीं आज टीम इंडिया में महिला आईपीएल में सबसे महंगी बिकने वाली प्लेयर स्मृति मंधाना की वापसी भी हो गई है।
भारतीय महिला टीम (प्लेइंग इलेवन):
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), रिचा घोष (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, देविका वैद्य, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह
और पढ़िए – ICC Test Rankings: टीम इंडिया महज कुछ घंटे रही नंबर-1 टेस्ट टीम, अब ऑस्ट्रेलिया…ऐसा क्यों जानें ?
वेस्टइंडीज महिला टीम (प्लेइंग इलेवन)
हेले मैथ्यूज (कप्तान), चिनले हेनरी, चेडियन नेशन, अफी फ्लेचर, स्टैफनी टेलर, शेमेन कैंपबेल, शबिका गजनबी, शामिलिया कॉनेल, रशादा विलियम्स (विकेटकीपर), करिश्मा रामहरैक, शकीरा सेलमैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
6 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
7 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
7 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
8 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
10 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
10 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines