Live Updates
IND vs WI 2nd Test Live Score: टीम इंडिया के नाम हुआ दिल्ली टेस्ट
अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 58 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं ध्रुव जुरेल 6 रन बनाकर उनका साथ निभाते हुए नजर आए. दिल्ली टेस्ट में जीत के बाद सीरीज भी 2-0 से भारत के नाम हो गया.
IND vs WI 2nd Test Live Score: केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. वो फिलहाल 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाकर 114 रन बना लिए हैं. अब जीत के लिए सिर्फ 7 रनों की जरूरत है.
IND vs WI 2nd Test Live Score: टीम इंडिया ने गंवाया तीसरा विकेट
भारतीय टीम लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच कर तीसरा विकेट गंवा चुकी है. कप्तान शुभमन गिल 13 रन बनाकर रोस्टन चेस का शिकार बने हैं. टीम इंडिया ने 33 ओवर के 3 विकेट गंवाकर 108 रन बना लिए हैं. अब जीत के लिए सिर्फ 13 रन और चाहिए.
IND vs WI 2nd Test Live Score: टीम इंडिया ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा
दिल्ली टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी टीम इंडिया ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. केएल राहुल और शुभमन गिल अब आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं.
IND vs WI 2nd Test Live Score: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका
भारतीय टीम ने साई सुदर्शन के रूप में दूसरा विकेट गंवा दिया है. साई 39 रन बनाकर कप्तान रोस्टन चेस का शिकार बने हैं. टीम इंडिया ने 29 ओवरों के बाद 2 विकेट गंवाकर 88 रन बना लिए हैं. जीत के लिए अब सिर्फ 33 रन ही चाहिए.
IND vs WI 2nd Test Live Score: धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं राहुल-साई
दिल्ली टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया ने धीमी शुरुआत की है. केएल राहुल और साई सुदर्शन दोनों ही संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 25 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 1 विकेट गंवाकर 77 रन बनाए. अब जीत के लिए सिर्फ 44 रन और चाहिए.
IND vs WI 2nd Test Live Score: आखिरी दिन का खेल हुआ शुरू
दिल्ली टेस्ट मैच के आखिरी दिन का खेल शुरू हो गया है. केएल राहुल और साई सुदर्शन क्रीज पर उतर गए हैं. दोनों खिलाड़ियों पर टीम इंडिया को मैच जिताने की अहम जिम्मेदारी है. राहुल 25 रन तो वहीं सुदर्शन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs WI 2nd Test Live Score: नाबाद लौटना चाहेंगे राहुल-सुदर्शन
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय सलामी बल्लेबाज 25 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे साई सुदर्शन 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. जीत के लिए सिर्फ 58 रन ही चाहिए. ऐसे में दोनों ही बल्लेबाज मैच खत्म करके ही पवेलियन लौटना चाहेंगे.
IND vs WI 2nd Test Live Score: पहले सेशन में ही खत्म हो जाएगा मुकाबला!
टीम इंडिया को 5वें दिन जीत के लिए सिर्फ 58 रन बनाने हैं और अभी भी 9 विकेट बचे हुए हैं. जिसके कारण ही जीत तो भारत की पक्की ही है, अब देखना यह है कि ये 58 रन बनाने के लिए भारतीय टीम कितना समय लेगी. पहले सेशन में ही मुकाबला खत्म हो जाएगा.
India vs West Indies (भारत बनाम वेस्टइंडीज) 2nd Test 5th Day Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले के 5वें और आखिरी दिन जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 58 रनों की ही जरूरत थी. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल नाबाद 58 रन बनाकर टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे. 2-0 से इस सीरीज को जीतकर कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
टीम इंडिया ने दिल्ली टेस्ट में किया कमाल
दिल्ली टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवाकर 518 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. जिसमें यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा था. जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 248 रनों पर ही सिमट गई. फॉलो-ऑन मिलने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए. भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने 8 विकेट अपने नाम किया. बुमराह और जडेजा ने 4-4 विकेट हासिल किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया को चौथी पारी में जीत के लिए 121 रन बनाने थे. वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने 115 रन बनाए हैं. वहीं नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शाई होप ने भी 103 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: होप-कैंपबेल का संघर्ष भी नहीं आया काम, दूसरे टेस्ट में जीत की कगार पर टीम इंडिया
शुभमन गिल के नाम हुई पहली सीरीज
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पहली पारी में 38 रन बनाए तो वहीं उन्होंने दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 58 रन बनाए. उनके अलावा पहली पारी में 87 रन बनाने वाले साई सुदर्शन ने भी दूसरी पारी में 39 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान रोस्टन चेस ने 2 विकेट अपने नाम किया. दिल्ली टेस्ट में जीत के साथ ही कप्तान शुभमन गिल ने इस फॉर्मेट में पहली सीरीज अपने नाम कर लिया है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: टीम इंडिया ने गाड़ा जीत का झंडा, 2-0 से सीरीज जीतकर किया वेस्टइंडीज का काम-तमाम
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
15 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
16 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines