---विज्ञापन---

IND vs WI: होप-कैंपबेल का संघर्ष भी नहीं आया काम, दूसरे टेस्ट में जीत की कगार पर टीम इंडिया

IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन रोमांच से भरा रहा. कैरेबियाई टीम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य रखा. यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 8 रन बनाकर आउट हुए.

IND vs WI 2nd Test: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया जीत की दहलीज पर पहुंच गई है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 63 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं. केएल राहुल 25 और साई सुदर्शन 30 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.

हालांकि, यशस्वी जायसवाल दूसरी इनिंग में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने. फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर हुई कैरेबियाई टीम ने दूसरी पारी में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 390 रन बनाए. टीम की तरफ से जॉन कैंपबेल और शाई होप ने शतकीय पारी खेली.

---विज्ञापन---

जीत की कगार पर टीम इंडिया

टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की. कैंपबेल और होप ने तीसरे विकेट के लिए 177 रन जोड़े. कैंपबेल ने 199 गेंदों का सामना करते हुए 115 रन जड़े. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 12 चौके और तीन सिक्स जमाए. वहीं, अनुभवी बल्लेबाज शाई होप ने भी 103 रनों की लाजवाब पारी खेली.

होप ने 12 चौके और 2 गगनचुंबी सिक्स जमाए. जस्टिन ग्रीव्स ने भी अर्धशतक जमाया. वहीं, जेडन सील्स ने भी 32 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में भारत की ओर से कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट चटकाए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs WI: OUCH! बॉल लगने से बुरी तरह छटपटाए KL Rahul, हाथ से छूटा बल्ला, दर्द से कराहता दिखा भारतीय बल्लेबाज

यशस्वी सस्ते में लौटे पवेलियन

121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल के शुरुआती शॉट्स को ही देखकर लगा कि वह मैच को जल्दी फिटनिश करना चाहते हैं. इसी प्रयास में यशस्वी 7 गेंदों का सामना करने के बाद 8 रन बनाकर चलते बने. हालांकि, इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने टीम की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला और स्कोर को 50 के पार पहुंचाया.

---विज्ञापन---

दोनों के बीच 54 रनों की अटूट पार्टनरशिप हो चुकी है. राहुल 25 और सुदर्शन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. आखिरी दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 58 रन और बनाने होंगे. सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रनों से धोया था.

First published on: Oct 13, 2025 05:41 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola