IND vs WI Big Records: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में हुआ दूसरा वनडे मैच काफी शानदार रहा. वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 405 रनों का विशाल स्कोर बनाया. भारत ने 43.3 ओवर्स में ही 406 रन बनाकर मैच जीत लिया. भारत को 8 विकेट से जीत मिली. मुकाबले में दोनों टीमों ने कुल 811 रन बनाए. कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा. मैच में कई रिकॉर्ड्स भी बने. रोहित शर्मा ने भी शतक लगाया. उन्होंने भी बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की. आइए आपको बताते हैं कि मैच में कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बने.
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी
- भारत ने वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज किया है. साउथ अफ्रीका ने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों का लक्ष्य प्राप्त किया था. भारत इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. तीसरे नंबर पर नीदरलैंड्स की टीम है. नीदरलैंड्स ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हरारे में 375 रन बनाए थे.
- भारत और वेस्टइंडीज मैच में पांच बल्लेबाजों ने शतक लगाए. जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के बाद भारत के शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने सेंचुरी लगाई. वनडे इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक मुकाबले में पांच खिलाड़ियों ने शतक लगाया. मुकाबले में ये बहुत बड़ा रिकॉर्ड कायम हुआ है. इससे पहले वनडे में किसी भी मैच में ये ऐतिहासिक कारनामा नहीं हुआ है.
- शुभमन गिल ने मुकाबले में 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. वो अब वनडे में सबसे तेज डबल सेंचुरी मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 2022 में ईशान किशन ने 126 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था. गिल ने किशन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. गिल ने 89 गेंदों में 150 रनों का आंकड़ा पार किया. वो वनडे में अब सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में किशन को पीछे छोड़ा है. किशन ने 103 गेंदों में 150 रन जड़े थे.
- गिल ने मुकाबले में 223 रनों की नाबाद पारी खेली. वो वनडे रन चेज में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के मैक्सवेल ने 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ रन चेज में नाबाद 201 रन बनाए थे. गिल ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. उन्होंने बतौर कप्तान भी बड़ा कारनामा किया है. वनडे में इससे पहले बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था. उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन ठोके थे. गिल ने अब सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है
- गिल अब भारत के लिए वनडे में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा हैं. उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. वर्ल्ड क्रिकेट की बात जाए तो लिस्ट में गिल तीसरे नंबर पर आ गए हैं. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिल गुप्टिल हैं. उन्होंने 237 रनों की नाबाद पारी खेली है.
- शुभमन ने अपने वनडे करियर में दूसरी बार दोहरा शतक लगाया है. वो ऐसा करने वाले अब दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा हैं. रोहित ने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए हैं. उनके नाम तीन दोहरे शतक की बदौलत कुल 681 रन दर्ज हैं. वहीं गिल अब तक 431 रन बना चुके हैं.
- भारत ने 2-0 से सीरीज भी अपने नाम कर ली है. भारत ने विंडीज के खिलाफ लगातार 14वीं वनडे सीरीज जीती है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम है. पाक ने जिम्बाब्वे लगातार 12 वनडे सीरीज अपने नाम की है. तीसरे नंबर पर भी पाकिस्तान है. पाक ने वेस्टइंडीज को 10 लगातार सीरीज में मात दी है.
- भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच में 811 रन बने हैं. वनडे इतिहास में ये एक मैच में तीसरी बार सबसे बड़ा रन-एग्रीगेट है. लिस्ट में टॉप पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का मैच है. 2006 में हुए इस मुकाबले में 872 रन बने थे. ये मैच जोहानिसबर्ग में हुआ था. दूसरे नंबर पर 2009 में राजकोट में हुआ भारत और श्रीलंका का मैच है. उस मुकाबले में कुल 825 रन बने थे.
- भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस सीरीज में अभी तक 8 बल्लेबाज शतक लगा चुके हैं. तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बन गया है. इससे पहले जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 2010 में हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में 7 शतक लगे थे.
- रोहित शर्मा ने वनडे की 282 पारियों में 12 हजार रन बनाए हैं. वो ऐसा करने वाले अब दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे आगे विराट कोहली हैं. विराट ने 242 पारियों में 12 हजा रनों का आंकड़ा पार किया था. सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 300 पारियों में अपने 12 हजार रन पूरे किए थे. इसके बाद रिकी पोंटिंग का नंबर आता है. उन्होंने 12 हजार रन पूरे करने के लिए 314 पारियां खेली थीं.
- रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए इस बार 255 रनों की साझेदारी की. दोनों ने बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है. रोहित और गिल भारत की तरफ से वनडे में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. इनसे पहले सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है. दोनों ने 2001 में केन्या के खिलाफ 258 रनों की पार्टनरशिप की थी.
- भारत अब वनडे में सबसे ज्यादा 400 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है. टीम इंडिया ने 9 बार ये कारनामा किया है. दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है. अफ्रीका ने आठ बार 400 से अधिक रन बनाए हैं. इंग्लैंड की टीम 7 सात बार 400 से ज्यादा रन बनाने वाली तीसरी टीम है.
- शुभमन गिल ने 62 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने अपने वनडे करियर में ये सबसे तेज शतक लगाया है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबलों में गिल सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इसी मुकाबले में जॉन कैंपबेल ने 65 गेंदों में शतक लगाया. वो अब लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इससे पहले ये बड़ा रिकॉर्ड सहवाग के नाम था. उन्होंने 2011 में 69 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
25 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
59 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines