IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. दो मुकाबले हो चुके हैं. पहले मैच में भारत ने विंडीज को आठ विकेट से हराया. वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से जीत मिली. रांची में हुआ दूसरा मैच यादगार बन गया. 500 से ऊपर वहां पर पर रन बने. भारत 250 रन डिफेंड करने में नाकामयाब रहा. टीम इंडिया के गेंदबाजों पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. विंडीज के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. अब तीसरा टी20 मैच काफी अहम होने वाला है. दोनों टीमें मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी. तीसरे टी20 में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव भी हो सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
पहले दोनों टी20 मैचों में वैभव सूर्यवंशी बेंच पर बैठे थे. भारतीय सरजमीं पर अभी तक उनका डेब्यू नहीं हो पाया है. तीसरे टी20 में अब उन्हें मौका मिल सकता है. दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने 82 रनों की पारी खेली. पहले मैच में उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे. तीसरे टी20 में उनका खेलना तय है. उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली है.
अभिषेक शर्मा की जगह खतरे में पड़ गई है. दोनों मैचों में उनका बल्ला नहीं चला है. पहले मैच में 21 और दूसरे मैच में 20 रन बनाकर अभिषेक पवेलियन लौट गए. लखनऊ और रांची की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल थी. इसके बावजूद अभिषेक रन नहीं बना पाए. तीसरे टी20 मैच में उन्हें बाहर बिठाया जा सकता है. उनकी जगह सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. वैभव लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर, कोच पर उठाए सवाल
क्या गेंदबाजी में होगा बदलाव?
भारतीय गेंदबाजों के ऊपर खूब सवाल उठ रहे हैं. वनडे सीरीज में भी गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई थी. अब टी20 में भी ऐसा ही हाल है. कोई भी प्रभावित नहीं कर पाया है. तीसरे टी20 में शिवम दुबे की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है. वहीं अर्शदीप सिंह भी लय में नहीं हैं. उनकी जगह प्रिंस यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. कुलदीप यादव भी दो मैचों में असरदार साबित नहीं हुए हैं. रवि बिश्नोई को उनकी जगह मौका मिल सकता है. बिश्नोई ने अपने पिछले कुछ मैचों में अच्छी गेंदबाजी की है. इंदौर की पिच पर वो कमाल कर सकते हैं.
तीसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव और मयंक यादव.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
4 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
30 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines