IND vs WI: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया. यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के बाद कप्तान गिल ने भी लंबी पारी खेली और जमकर रन बनाए. दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन कप्तान शुभमन ने शानदार शतक जड़ा. इस शतकीय पारी के साथ ही साथ भारतीय कप्तान ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किया है. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है.
शुभमन गिल ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस साल पिछले 7 मैचों में 5 शतक जड़े हैं. बतौर कप्तान एक साल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में अब गिल विराट की बराबरी पर आ गए हैं. विराट कोहली ने साल 2017 और 2018 में बतौर कप्तान टेस्ट में 5-5 शतक जड़ा था. 11 अक्टूबर का दिन भारतीय कप्तानों के लिए अच्छा दिन रहा है. 11 अक्टूबर 2019 को भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने बतौर कप्तान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए थे. इसी दिन 2025 में अब शुभमन गिल ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए हैं. शुभमन गिल का कप्तान बनने से पहले टेस्ट का औसत 35.05 का था. वहीं अब उनका औसत 43.47 का हो गया है. जो बता रहा है कि कप्तान बनने के बाद गिल बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
रोहित शर्मा को गिल ने छोड़ दिया पीछे
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के एक सर्कल में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी अब शुभमन गिल बन गए हैं. पहले सर्कल में रोहित शर्मा ने 4 शतक तो वहीं सर्कल 3 में यशस्वी जायसवाल ने 4 शतक जड़े हैं. शुभमन गिल ने कप्तान बनने के बाद 12 पारियों में 5 शतक जड़ दिए हैं. सबसे तेज 5 शतक बनाने में वो सिर्फ एलिस्टर कुक और सुनील गावस्कर से ही पीछे हैं. कुक ने 9 पारियों में तो वहीं गावस्कर ने 10 पारियों में यह कारनामा किया था. सर डॉन ब्रैडमैन ने 13 तो वहीं स्टीव स्मिथ ने 14 टेस्ट पारियों में बतौर कप्तान पहले 5 शतक जड़े थे.
ये भी पढ़ें: VIDEO: जान जोखिम में डालकर साई सुदर्शन ने पकड़ा खतरनाक कैच, यकीन करना होगा मुश्किल
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines