Yashasvi Jaiswal: दिल्ली के अरुण जेटली स्डेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारत ने पहले ही दिन मजबूत पकड़ बना ली थी. वहीं दूसरे दिन भारत ने 518/5 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. दूसरे दिन जायसवाल 175 रन बनाकर रन आउट हो गए. वह दोहरा शतक बनाने से चूक गए. इसी के साथ उनका नाम शर्मनाक लिस्ट में दर्ज हो गया. इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ से लेकर विजय हजारे जैसे दिग्गज का नाम शामिल है.
जायसवाल के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही दिन से आक्रामक नजर आ रहे थे. उन्होंने 258 गेंदों का सामना किया और 175 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 22 चौके भी जड़े. 175 रन बनाने के बाद भी जायसवाल का नाम अनचाहे रिकॉर्ड में दर्ज हो गया.
जायसवाल का नाम उस लिस्ट में शुमार हो गया, जिन बल्लेबाजों ने भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाकर भी रन आउट हो गए. साल 1989 में संजय मांजरेकर 218 रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ रन आउट हुए थे. इसके अलावा राहुल द्रविड़ साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 217 रन बनाए थे और रन आउट हो गए थे. वहीं, राहुल द्रविड़ साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 180 रन बनाने के बाद रन आउट हो गए थे. अब इस लिस्ट में जायसवाल का भी नाम जुट गया है.