IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों के बड़े अंतर से हराया था. अब सीरीज का पहला और आखिरी टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा रहा है. इस मैदान पर आखिरी बार टीम इंडिया 38 सालों पहले कोई टेस्ट मैच हारी थी.
दिल्ली के मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली में खेला जाना है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने 35 टेस्ट मैच खेला है. जिसमें भारत ने 14 मैच जीते हैं, तो वहीं सिर्फ 6 मुकाबलों में ही हार मिली है. इस बीच 15 मैच ड्रॉ भी रहा है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. जहां पर भारत को 6 विकेट से शानदार जीत मिली थी.
वेस्टइंडीज की टीम ने 7 टेस्ट मैच इस मैदान पर खेले हैं. जिसमें से 2 टेस्ट मैच में उन्हें जीत मिली तो वही सिर्फ 1 मुकाबला में ही हार मिली है. इसके अलावा 4 मैच ड्रॉ भी रहे हैं. आखिरी बार टीम इंडिया को 38 सालों पहले 1987 में इस मैदान पर वेस्टइंडीज की टीम ने ही हराया था. हालांकि उसके बाद खेले गए 13 मैचों में से भारत ने 11 में जीत दर्ज की है. वहीं 2 मैच ड्रॉ भी रहा है.
ये भी पढ़ें: कप्तानी छीनने के बाद Rohit Sharma का बड़ा बयान आया सामने, ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले मिला सम्मान
यहां पर देखें दोनों टीमें
भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी.
वेस्टइंडीज टीम: जॉन कैंपबेल, टेगेनरीन चंद्रपॉल, एलिक एथानाज, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खैरी पियरे, योहान लेन, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स, जोमेल वारिकन, जेडिया ब्लेड्स, केवलॉन एंडरसन, टेविन इमलाच.
ये भी पढ़ें: ENG W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर इंग्लैंड ने कर दिया खेला, पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को हुआ बड़ा नुकसान
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines