IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद के क्ववींस पार्क ओवल में खेला जा रहा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। मैच में चौथे दिन के खेल की समाप्ति के बाद भारतीय टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जीत के लिए मिले 365 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 76/2 का स्कोर बना लिया है।मैच के आखिरी दिन कैरेबियाई टीम को 289 रन की दरकार है, जबकि भारत को 8 विकेट निकालने जरूरी है।
और पढ़िए – ‘वाह क्या कैच है’ रियान पराग ने लपका अद्भुत कैच, देखकर हैरान रह गए सभी
सिराज ने गेंद से बरपाया कहर
त्रिनिदाद टेस्ट का चौथा दिन काफी रोमांचक रहा। मैच में 275/5 विकेट के स्कोर पर दिन की शुरुआत करने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए जिसके चलते वे 255 रनों पर ही सिमट गई। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 60 रन देते हुए 5 सफलताएं हासिल की।यह सिराज के टेस्ट करियर का दूसरा और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला 5 विकेट हॉल है। इसके अलावा यह सिराज के अब तक के टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी बन गया है।
और पढ़िए – त्रिनिदाद में विकेट के लिए क्यों तरसे भारतीय गेंदबाज? कोच पारस महाम्ब्रे ने बताई सबसे बड़ी वजह
रोहित और ईशान किशन ने खेली बेहतरीन पारी
पहली पारी के आधार पर 183 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने शुरुआत से ही लय बनाए रखी। टीम जल्द से जल्द एक सम्मानजनक लक्ष्य तक पहुंचना चाहती थी। ऐसे में कप्तान रोहित ने बागडोर संभाली और 57 रनों की पारी खेली। रोहित के अलावा जायसवाल ने भी 38 रनों का योगदान दिया। वहीं चौथे नंबर पर कोहली की जगह इशान किशन आए जिन्होंने तेजी से अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम ने 181 रनों पर अपनी पारी घोषित कर दी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
52 mins agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines