IND vs USA: ‘जिसका नाम टीम में नहीं था, उसने क्या खेल दिखाया’ मियां भाई के मैजिक ने लूटी महफिल

IND vs USA ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मोहम्मद सिराज की सरप्राइज एंट्री शानदार रही है, उन्होंने 3 विकेट लेकर टीम इंडिया की मुश्किलें काफी आसान कर दीं. टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने इस पेसर की तारीफों के पुल बांध दिए हैं.

SIRAJ

Mohammed Siraj

Irfan Pathan praises Mohammed Siraj: भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अमेरिका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद पेस सेंसेशन मोहम्मद सिराज की खूब तारीफ की, जिसकी बदौलत आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में भारत को जीत मिली. हर्षित राणा के चोटिल होने पर ‘डीएसपी सिराज’ की इस टूर्नामेंट में सरप्राइज एंट्री हुई और उन्होंने आते ही धमाल मचा दिया.

विज्ञापन

इरफान पठान ने बांधे तारीफों के पुल

इरफान पठान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘एक ऐसे खिलाड़ी के लिए क्या शानदार मैच रहा जो स्क्वाड में नहीं था, लेकिन अचानक उसे खेलने का मौका मिला और उसने मैच का रुख ही बदल दिया. मोहम्मद सिराज का शानदार एफर्ट.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सुनहरी जुल्फें.. नीली ड्रेस में कहर मचाने वाली कौन हैं ये क्रिकेट एंकर, T20 World Cup 2026 के ओपनिंग मैच में ही बना दिया दीवाना

सिराज को अचानक मिला मौका

मोहम्मद सिराज को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ओरिजिनल स्क्वाड में नहीं चुना गया था. हालांकि मैच से एक दिन पहले, उन्हें हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किया गया, जो घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए थे. 31 साल के सिराज ने तकरीबन 2 साल बाद टी20 इंटरनेशनल मैच टीम में वापसी की और उन्हें टूर्नामेंट का पहला मैच खेलने का मौका मिला क्योंकि भारत के लीड पेसर जसप्रीत बुमराह बीमार थे.

विज्ञापन

3 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

उन्होंने अर्शदीप सिंह के साथ नई गेंद संभाली, लेकिन दिन की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर-बल्लेबाज एंड्रीज गौस ने उन्हें छक्का मारा. हालांकि सिराज ने जोरदार वापसी की और गौस को आउट किया, जिन्हें कवर प्वॉइंट पर तिलक वर्मा ने कैच किया. अपने अगले ओवर की दूसरी गेंद पर, साईतेजा मुक्कमल्ला ने फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन मिड-विकेट पर वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें कैच कर लिया. फिर पारी की आखिरी गेंद पर, इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने शुभम रंजने को एलबीडब्ल्यू आउट किया. अपने कमबैक मैच में सिराज ने 4 ओवर में 3/29 के शानदार आंकड़े के साथ मैच खत्म किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ