Yashasvi Jaiswal Out on Duck: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है. इस महत्वपूर्ण श्रृंखला से पहले टीम इंडिया कोलंबो में तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेल रही है. श्रीलंका की परिस्थितियों को समझने के दृष्टिकोण से यह अहम मैच है. अभ्यास मैच में भारतीय टीम की भिड़ंत श्रीलंका क्रिकेट XI से हो रही है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की पहली पारी की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. भारत के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल बुरी तरह फ्लॉप हुए और शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए.
यशस्वी जायसवाल हुए फ्लॉप
श्रीलंका क्रिकेट XI ने पहले दिन अच्छी बल्लेबाजी की और 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. पहले ही ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा. विश्वा फर्नांडो की गेंद पर शॉट लगाने के प्रयास में यशस्वी जायसवाल दूसरी ही गेंद पर कैच थमा बैठे और पवेलियन लौट गए.
शून्य पर उनकी पारी समाप्त हो गई. जायसवाल ने इससे पहले श्रीलंका में कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. अगर वह थोड़ी देर पिच पर टिके रहते, तो गॉल में पहले टेस्ट से पहले परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझ पाते. खैर, अगर भारत को अभ्यास मैच में दूसरी बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला, तो जायसवाल इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे.
ये भी पढ़ें:- पंत की एक अपील पर सीएम धामी का तुरंत एक्शन, झटपट पूरी हुई भारतीय खिलाड़ी की डिमांड!
भारतीय गेंदबाजों का कैसा रहा प्रदर्शन?
श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा. मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और सारांश जैन विकेट नहीं झटक पाए. मानव सुथार, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, वहीं गुरनूर बरार ने एक विकेट झटका. भारतीय स्पिनर्स को इस पिच पर मदद मिल रही है. श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा. ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया कितने स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरती है.
ये भी पढ़ें:- ‘मैं 3 साल से…’, ऋषभ पंत ने आधी रात को CM धामी से मांगी मदद, सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines