हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SLC XI: जीरो पर आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने किया कमबैक, जड़ दिया तूफानी अर्धशतक

IND vs SLC XI: श्रीलंका दौरे के ठीक पहले टीम इंडिया अभ्यास मैच खेल रही है. जहां पर पहली पारी में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बुरी तरह से फेल हो गए थे. अब अभ्यास मैच की दूसरी पारी में जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करके धमाकेदार कमबैक किया है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

IND vs SLC XI: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करना है. जिससे टीम 2-0 से इस सीरीज में जीत दर्ज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल की रेस में बनी रहे. इस सीरीज की तैयारी टीम इंडिया बहुत अच्छे से कर रही है. श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ हो रहे अभ्यास मैच में ही इसकी झलक देखने को मिली. जहां पर पहली पारी में जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौटने वाले यशस्वी जायसवाल ने अब तूफानी अंदाज में अर्धशतक जड़कर कमबैक किया है. 

यशस्वी जायसवाल ने ठोका शानदार अर्धशतक 

अभ्यास मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले सिर्फ दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए. जिसके बाद उनकी फॉर्म पर सवाल उठ रहा था. अब दूसरी पारी में जब वो सलामी बल्लेबाजी करने उतरे तो उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों में 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसके बाद उन्होंने अन्य बल्लेबाजों को मौका देने के लिए रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया. इस पारी के दौरान जायसवाल ने 9 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. जायसवाल ने इस पारी से साबित कर दिया कि वो इस श्रीलंका दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार है. अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में जायसवाल बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. वो कमी यशस्वी इस सीरीज में अब पूरी करना चाहेंगे. 

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, टीम मैनेजमेंट को दी खास सलाह

विज्ञापन

शुभमन गिल ने भी किया कमबैक 

पहली पारी में इंजरी के कारण शुभमन गिल नहीं खेले थे. जिसके कारण ही दूसरी पारी में शुभमन गिल सलामी बल्लेबाजी करने उतरे. जिससे उन्हें गेम टाइम मिल जाएं. इसकी वजह से केएल राहुल दूसरी पारी में अब तक बल्लेबाजी करने नहीं आए. गिल ने इस पारी के दौरान 54 गेंदों में 44 रनों की बेहद अहम पारी खेली. वहीं पहली पारी में फेल हुए ऋषभ पंत नंबर 3 पर और ध्रुव जुरेल को नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया है. इस अभ्यास मैच के बाद टीम अगले 5 दिन नेट्स में अभ्यास करने वाली है. 

ये भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया संकट, BCB की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola