IND vs SL: टीम इंडिया ने कल श्रीलंका को दूसरे वनडे में हराकर वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप पर हैं। वहीं कल के मैच में टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने भी शानदार बॉलिंग करते हुए तीन विकेट निकाले, इस मैच के बाद अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कुलदीप यादव का इंटरव्यू लिया, जिसमें उन्होंने एक ऐसी बात कही, जिसे सुनकर सब हंसने लगे।
कुलचा के बीच हुई बातचीत
बता दें कि युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी को कुलचा कहा जाता है, दूसरे वनडे के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई, जहां चहल कुलदीप यादव का इंटरव्यू लेते नजर आए। इस दौरान कुलदीप यादव ने चहल का धन्यवाद भी दिया। कुलदीप यादव ने कहा कि ‘चहल लगातार मैच खेल रहे हैं, वह टी-20 के बाद वनडे में भी खेल रहे हैं, लेकिन मुझे (कुलदीप) को सीधे टेस्ट के बाद दूसरे वनडे में मौका मिला। इस दौरान चहल ने उन्हें जो टिप्स दिए, उससे उन्हें दूसरे वनडे में बॉलिंग में काफी मदद मिली।’
और पढ़िए – कोच राहुल द्रविड़ ने तीसरे वनडे से पहले छोड़ा टीम इंडिया का साथ! अकेले लौटे बेंगलुरु
चहल ने खुद को बताया कोच
इस दौरान युजी चहल का मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला। युजवेंद्र चहल ने कहा कि ‘वह टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बैटिंग कोच तो थे ही, बल्कि अब अब कुलदीप यादव के भी बॉलिंग कोच भी बन गए। यह बात सभी लोग नोट कर लीजिए।’ जिसके बाद युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के बीच बातचीत का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – PAK vs NZ: शॉट मारने चार कदम आगे बढ़े Babar Azam, गेंदबाज ने चकमा देकर कर दिया आउट, देखें वीडियो
कुलदीव ने निकाले 3 विकेट
बता दें कि दूसरे वनडे में श्रीलंका के खिलाफ टीम में शामिल हुए कुलदीप यादव ने शानदार बॉलिंग की, उन्होंने श्रीलंका के तीन बल्लेबाजों को आउट किया, जिनमें पहले वनडे के शतकवीर बल्लेबाज और श्रीलंका के कप्तान दानुश शनाका, कुशल मेडिंस और असलंका का विकेट शामिल था। जिसके चलते टीम इंडिया ने श्रीलंका को 215 रन पर ऑलआउट कर दिया और 43.2 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल करके सीरीज सील कर ली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines