हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने टीम इंडिया की बढ़ाई टेंशन, मुश्किल में फंसे कोच-कप्तान

IND vs SL: श्रीलंका दौरा शुरू होने से पहले टीम इंडिया के फैंस की नजरें कप्तान शुभमन गिल और स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर टिकी थी. दोनों ने ही पहले टेस्ट मैच में निराश किया है. जिसके कारण ही टीम की परेशानी भी अब बहुत ज्यादा बढ़ गई है.

विज्ञापन
Pic Credit- ANI

IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. पहले 3 दिनों के बाद मुकाबले में टीम इंडिया बहुत आगे नजर आ रही है. हालांकि इस दौरान टीम इंडिया को 2 बड़े झटके हैं. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने गॉल टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में बहुत ज्यादा निराश किया है. इसी के साथ अब पूरी टीम मैनेजमेंट ही दबाव में आ गई है. दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम टेंशन में आ गई है. 

यशस्वी जायसवाल ने किया बहुत ज्यादा निराश 

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में सिर्फ 24 रन ही बनाए थे. जिसके बाद सभी उनसे उम्मीद लगा रहे थे कि वो गॉल टेस्ट में रन बनाएंगे. पहली पारी में जायसवाल लय में नजर आ रहे थे. 37 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रहे थे. उस समय जायसवाल एक गलती करके रन आउट हो गए. ऐसे में कमबैक का इंतजार लंबा हो गया. जिसके बाद दूसरी पारी में यशस्वी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं. इस वजह से अब जायसवाल के ऊपर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. अब कोलंबो में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में अगर जायसवाल ने रन नहीं बनाए, तो न्यूजीलैंड दौरे से पहले उनकी प्लेइंग 11 में जगह पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: सिराज के रॉकेट थ्रो से बाल-बाल बचे PAK अंपायर, गॉल टेस्ट में टला बड़ा हादसा

विज्ञापन

कप्तान शुभमन गिल ने भी किया निराश 

लगातार रनों की बारिश कर रहे कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 126 रन बनाए थे. जिसके कारण ही गॉल में भी टीम उनसे बड़ी पारी की उम्मीद लगा रही थी. पहली पारी में उन्होंने सिर्फ 16 रनों के स्कोर पर एक खराब शॉट खेला और अपना विकेट गंवा दिया. दूसरी पारी में सभी उनके कमबैक की उम्मीद लगा रहे थे. जिसमें भी उन्होंने सभी को निराश करते हुए सिर्फ 8 रन ही बनाए हैं. कोलंबो में भी अगर गिल के बल्ले से रन नहीं आए तो टीम की बल्लेबाजी और कमजोर नजर आ सकती है. 

ये भी पढ़ें: 18 साल, 18 ‘विराट’ रिकॉर्ड… Virat Kohli के वो ऐतिहासिक कारनामे जो उन्हें बनाते हैं क्रिकेट का ‘किंग’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola