IND vs SL World Cup 2023, Astrology Prediction: भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। टीम इंडिया यहां जीत के साथ अपना सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के इरादे से उतरेगी। इससे पहले भारतीय टीम लगातार छह मैच जीतकर आई है और टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम है। वहीं श्रीलंका ने इससे पहले 6 में से 2 मैच जीते हैं। साल 2011 में यहीं भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप फाइनल हुआ था। एक बार फिर से दोनों टीमें आमने-सामने हैं और फैंस की सुनहरी यादें ताजा हो गई हैं। आइए अब जानते हैं इस मैच को लेकर हमारे ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने क्या भविष्यवाणी की है।
भारत-श्रीलंका मैच की पूरी कुंडली?
ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने लिखा कि,”दोस्तों रामायण की कथा में प्रचलन है कि भगवान राम ने कैसे रावण को मारा और लंका विजय की। अगर हम ठीक से देखें तो दशहरे के दिन रावण मृत्यु को प्राप्त हुए और रामचंद्र जी को एक ऐतिहासिक विजय मिली। जैसा कि हम सब लोग परिचित हैं कि दशहरे के बाद दिवाली तक प्रभु श्री रामचंद्र जी अयोध्या पधार गए थे। इसके बाद फिर उन्होंने एक निष्कंटक राज की नींव रखी। दोस्तों यह बात मैं इसलिए कर रहा हूं क्योंकि दशहरे के बाद और दिवाली से पहले भारत का मुकाबला श्रीलंका से होना है। अभी 3 नवंबर तक शनि मार्गी है, अतः यह भारत के लिए बहुत अनुकूल समय है।”
यह भी पढ़ें:- SA vs NZ: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया, टीम इंडिया को हुआ नुकसान; NZ पर बाहर होने का खतरा मंडराया
2 नवंबर 2023 को मुंबई में जो मैच होने वाला है उसके बारे में हम अब ज्योतिष विश्लेषण करते हैं:-
- शनि देव भारत के पक्ष में चल ही रहे हैं ओर उस समय की जो कुंडली है वह कुंभ लग्न की बनती है। शनि देव शश नाम का पंच महापुरुष योग बनाते हैं। इस मैच में भारत को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेना चाहिए।
- यदि टॉस जीतकर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो वह पूरे 50 ओवर खेलेगा और इन 50 ओवर में उसका स्कोर 300 रन के पार होगा। वहीं भारत की ओर से कम से कम एक बल्लेबाज 100 से ज्यादा रन बनाएगा और कम से कम दो बल्लेबाज हाफ सेंचुरी बनाएंगे।
- वहीं दूसरी पारी में जब श्रीलंका बैटिंग करेगी तो वहां यह टीम 200 से 230 रन ही बना पाएगी।
- अगर श्रीलंका पहले बैटिंग करती है तो उसका स्कोर 220 के आंकड़े को पार भी नहीं कर पाएगा। इस अवस्था में भारत दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए अपना स्कोर 40 ओवर तक प्राप्त कर लेगा।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: हार्दिक पांड्या आगामी मैचों से बाहर! भारतीय उपकप्तान की वापसी पर आया बड़ा अपडेट
विराट कोहली को शुभकामनाएं
अंत में ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, कुल मिलाकर एक रोमांचक मैच देखने को मिलेगा। भारत व श्रीलंका की दोनों टीमों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और न्यूज़ 24 की ओर से बहुत-बहुत आशीर्वाद। इस मैच के लिए विराट कोहली को विशेष शुभकामनाएं व आशीर्वाद। विराट कोहली इस में मैच खेलते हुए अगर शतक लगाएं तो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के बराबरी भी कर लेंगे। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा और मैं समझता हूं कि सचिन तेंदुलकर उनको गले लगाकर बधाई देंगे और बहुत प्रशंसा करेंगे। आइए इतिहास को साक्षी मानकर एक नए स्वर्णिम बनने का निर्माण करें और विराट कोहली को अग्रिम बधाई दें।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
30 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
50 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines