IND vs SL: टीम इंडिया 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में जीत दर्ज करके टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और बेहतर कर सकती है. जिसके कारण ही कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर पर दबाव है. सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी के कारण अब सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब टीम को उनके बिना ही पहले वनडे मैच में मैदान पर उतरना पड़ेगा.
जसप्रीत बुमराह के बिना ऐसी है प्लेइंग 11
सुपरस्टार जसप्रीत बुमराह की इंजरी के बाद टीम इंडिया की गेंदबाजी कमजोर हुई है. हालांकि ऐसे समय में प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग 11 में एंट्री मिल सकती है. श्रीलंका में टीम इंडिया सिर्फ 2 तेज गेंदबाजों के साथ ही उतरना चाहेगी. ऐसे में मोहम्मद सिराज की जगह पहले से ही पक्की नजर आ रही है. बात स्पिनरों की करें तो कुलदीप यादव की जगह भी लगभग पक्की है. वहीं ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है. ऐसी स्थिति में ऑफ स्पिनर होने के नाते सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.
बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का खेलना भी तय नजर आ रहा है. वहीं नंबर 3 पर साई सुदर्शन को एक और मौका दिया जा सकता है. वहीं कप्तान शुभमन गिल नंबर 4 पर ही खेलने वाले हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत को ही मौका मिलना लगभग पक्का है. वहीं बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए ध्रुव जुरेल को नंबर 6 पर बतौर बल्लेबाज खिलाया जा सकता है. जुरेल का श्रीलंका में प्रदर्शन भी अच्छा रहा है.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, स्टार खिलाड़ी की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
ये भी पढ़ें: 4 साल से बाहर, फिर भी खुश हैं भुवनेश्वर कुमार! टीम इंडिया में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines