IND vs SL 3rd ODI: भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने तीन मैचों की सीरीज का फाइनल मुकाबला 317 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न केवल तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया, बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। इस जीत में विराट कोहली के 166 रनों की धमाकेदार पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोहली ने 166 रनों की पारी खेली और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। ये उनकी वनडे में 46वीं सेंचुरी थी।
सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड के पास पहुंचे कोहली, टीवी पर लिस्ट देख संगाकारा रह गए हैरान
इस विशाल सेंचुरी की मदद से विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के वनडे में 49 सेंचुरी के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं। कोहली अगर 4 और शतक जड़ देते हैं तो वे सचिन को भी पीछे छोड़ देंगे। वहीं अगर वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वालों की लिस्ट देखें तो इसमें सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद रिकी पोंटिंग, रोहित शर्मा और सनथ जयसूर्य का नाम है।
और पढ़िए – ‘रजत-निशु मैं हमेशा तुम्हारा ऋणी रहूंगा…’ जान बचाने वाले लड़कों की तस्वीर पोस्ट कर भावुक हुए ऋषभ पंत
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे मैच के दौरान कोहली के शतक के बाद इस लिस्ट को टीवी पर दिखाया गया। इसमें अपना नाम नहीं पा कर कांमेंट्री कर रहे श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगाकारा हैरान रह गए और उन्होंने कहा कि ‘मैं कहा हूं’। इसका वीडियो भी सामने आया है जो कि हर तरफ खूब शेयर किया जा रहा है।
https://twitter.com/cricketfanvideo/status/1614623331529142274?s=20&t=9Ea18SvnMgT2t45OzvxPZA
और पढ़िए – Rishabh Pant tweet: ऋषभ पंत ने एक्सीडेंट के बाद पहली बार किया ट्वीट, भविष्य को लेकर कही बड़ी बात
मानसिकता हमेशा टीम को जिताना- कोहली
कोहली ने मैच के बाद कहा- मुझे मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड्स के बारे में कुछ नहीं पता। मेरे लिए यह मेरे इरादे और उस मानसिकता का प्रतिफल है जिसके साथ मैं खेलता हूं। मानसिकता हमेशा टीम को जिताने में मदद करने की होती है, जब तक संभव हो लंबे समय तक बल्लेबाजी करना और अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप अंतर पैदा करते हैं। कोहली ने आगे कहा- मैंने हमेशा सही कारणों से खेला है। मेरा मानना है कि जितना हो सके टीम की मदद करने की कोशिश करें।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines