IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है।इस सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से कब्जा कर लिया है। इस मैच को जीतकर जहां एक तरफ भारतीय टीम क्लीन स्वीप करना चाहेगी वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की टीम अपने सम्मान के लिए खेलेगी। इस मैच से पहले भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है। टीम के अलावा विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी वहां मौजूद हैं जिनके साथ कोहली ने एक बेहतरीन फोटो शेयर की है।
विराट कोहली ने अनुष्का के साथ की बीच डेट
दरअसल, 14 जनवरी 2023 को विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रोमांटिंक फोटो शेयर की है। क्रिकेटर ने पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ समुद्र तट पर डेट करते हुए एक खुशहाल तस्वीर साझा की है। इस जोड़े को पूरे दिल से मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। विराट कोहली ने अपने पोस्ट में बस एक दिल का इमोजी जोड़ा है। विराट के इस फोटो को देखकर फैंस शानदार तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
और पढ़िए – अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप का हुआ आगाज, भारत का मुकाबला अफ्रीका से, कहां देखें लाइव मैच?
और पढ़िए – ‘बहुत निराश हूं…’, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुने जाने पर स्टार खिलाड़ी का छलका दर्द
कोहली के पास जयवर्धने को पछाड़ने का सुनहरा मौका
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली लगातार अपने प्रदर्शन से कई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और दिग्गजों को पीछे छोड़ रहे हैं। ऐसे में इस मैच में वे अगर 63 रन बना लेते हैं तो वे श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ देंगे। दरअसल वनडे के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में जयवर्धने 12650 रन के साथ पांचवे नंबर पर हैं। वहीं कोहली 12588 रनों के साथ छठे नंबर पर हैं। ऐसे में अगर वे इस मैच में 63 रन बना लेते हैं तो वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे खिलाड़ी बन जाएंगे और टॉप 5 की लिस्ट में दूसरे भारतीय भी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
5 mins agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
55 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines