---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SL: उमरान का तूफान, आग उगलती गेंद पर हसरंगा के उड़ा डाले होश, देखें वीडियो

नई दिल्ली: उमरान मलिक, क्रिकेट की वो सनसनी जो मैदान पर उतरते ही आग उगलती है। जिसकी तूफानी गति देख दुनिया दांतों तले अंगुली दबा लेती है। उस सनसनी ने श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को खेले गए दूसरे टी 20 मैच में एक बार फिर गदर मचा दिया। उमरान की तूफानी गेंदों को श्रीलंकाई बल्लेबाज […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: उमरान मलिक, क्रिकेट की वो सनसनी जो मैदान पर उतरते ही आग उगलती है। जिसकी तूफानी गति देख दुनिया दांतों तले अंगुली दबा लेती है। उस सनसनी ने श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को खेले गए दूसरे टी 20 मैच में एक बार फिर गदर मचा दिया। उमरान की तूफानी गेंदों को श्रीलंकाई बल्लेबाज समझ पाने की भी कोशिश करते, उससे पहले ही उनके होश उड़ गए। उमरान ने अपने पहले तीन ओवरों में तीन विकेट चटकाए। जिसमें तीसरे ओवर में उन्होंने दो गेंदों में दो विकेट चटका डाले। ये नजारा 16वें ओवर में देखने को मिला।

पहले चेरित असलांका का किया शिकार

चेरित असलांका 18 गेंदों में 4 छक्के ठोक 37 रन बनाकर खेल रहे थे। उमरान अपनी पांचवीं गेंद डालने आए तो असलांका ने इसे मिड विकेट के ऊपर से ठोक डाला। इधर बॉल बाउंड्री के पास जाने लगी तो शुभमन गिल हरकत में आए। उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास शानदार कैच पकड़कर असलांका को पवेलियन रवाना कर दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –IND vs SL: श्रीलंका की तूफानी बल्लेबाजी, टीम इंडिया को दिया बड़ा टारगेट

---विज्ञापन---

https://twitter.com/Master__Cricket/status/1611012595825401858

---विज्ञापन---

वानिंदु हसरंगा के उड़ा डाले होश

अब बारी थी अगली गेंद की। उमरान के आगे नए नवेले बल्लेबाज वानिंदु हसरंगा खड़े थे। हसरंगा क्रीज पर जमने की कोशिश में थे कि उमरान मलिक ने उनके होश ही उड़ा डाले। उमरान ने अगली ही गेंद इतनी खतरनाक डाली कि हसरंगा इसे समझ नहीं पाए और बॉल गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। हसरंगा डक पर चलते बने। उमरान ने कुल 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनका आखिरी ओवर काफी महंगा साबित हुआ, जिसमें उन्होंने 21 रन लुटाए। इसके बावजूद उनकी तूफानी गेंदों ने दर्शकों को खूब आनंदित किया।

और पढ़िए –IND vs SL: चहल ने मेंडिस को इस तरह फंसाया, रह गए हक्के-बक्के, देखें Video

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 05, 2023 08:39 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola