IND vs SL: उमरान मलिक की रफ्तार के आगे बड़े-बड़े बल्लेबाज पानी भरते नजर आ रहे हैं, दूसरे टी-20 में भी उमरान का जलवा देखने को मिला। उन्होंने चार ओवर में 3 विकेट झटके। उमरान ने भानुका राजपक्षा को ऐसा बोल्ड मारा कि स्टंप की गिल्ली बॉल से दूर जाकर गिरी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बॉल से दूर जाकर गिरी गिल्ली
दरअसल, उमरान मलिक ने आते ही श्रीलंका पर अटैक किया, उनका निशाना भी सटीक रहा, तेजी से बैटिंग कर रहे भानुका राजपक्षा उमरान की रफ्तार से मात खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। उमरान की बॉल इतनी तेज थी कि गेंद जैसे ही स्टंप से लगी तो गिल्ली बॉल से भी दूर जाकर गिरी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – 6, 6, 6: अक्षर पटेल की आंधी, हसरंगा की तीन गेंदों में ठोक डाले तीन छक्के, देखें वीडियो
https://twitter.com/Rakesh5_/status/1611041140974968834?s=20&t=mc-8SAF841tWQAh_6F7L3Q
147 की रफ्तार से आई थी बॉल
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी, एक यूजर ने तो लिखा कि लगता बॉल से टकराकर यह गिल्ली सीधी श्रीलंका जाने वाली थी, उमरान में मैच में अच्छी बॉलिंग की। हालाकिं इंडिया को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। उमरान मलिक ने यह गेंद 147 की रफ्तार से फेंकी थी।
और पढ़िए – सूर्यकुमार यादव का फायर, मारा गगनचुंबी छक्का, स्टेडियम में भरा जोश
मलिक ने लिए 3 विकेट
दूसरे टी-20 में उमरान मलिक ने 4 ओवर में 48 रन खर्च करके तीन विकेट लिए, जिसमें दो विकेट तो उन्होंने बोल्ड करके लिए। वहीं एक विकेट उन्हें कैच आउट के रूप में मिला। अब तीसरे मुकाबले में भी उमरान से कॉफी उम्मीदें हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
29 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines