हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WTC Points Table: गॉल टेस्ट से पहले जानिए भारत-श्रीलंका की रैंकिंग, पहली जीत से कितना बदलेगा समीकरण?

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं. आपको बताते हैं कि टीम इंडिया के पहले टेस्ट मैच जीतने के बाद WTC 2027 की अंकतालिका में क्या बदलाव होगा.

विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका (Photo: ANI)

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज को लेकर सभी उत्साहित हैं. 15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट शुरू होगा. टीम इंडिया की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. अब सभी की नजरें प्लेइंग-11 पर टिकी हैं. गॉल में स्पिनर्स का बोलबाला रहा है तो टीम तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैच पर उतर सकती है. खैर भारत के लिए ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बहुत अहम है. फाइनल की राह पकड़नी है तो फिर दोनों टेस्ट जीतने होंगे. खैर हम आपको बताते हैं कि टीम इंडिया अगर पहला टेस्ट मैच जीत लेती है तो फिर अंकतालिका में कितने नंबर हो जाएंगे. साथ ही साथ श्रीलंका की स्थिति पर भी नज़र डालेंगे.

किस नंबर पर हैं भारत और श्रीलंका?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में फिलहाल टीम इंडिया 5वें नंबर पर है. टीम ने इस चक्र के WTC में अभी तक 9 मुकाबले खेले हैं. भारत को चार में जीत, चार में हार और एक मैच ड्रॉ रहा है. टीम इंडिया के अंकों का प्रतिशत (PCT) 48.15 है. वहीं भारत के बाद श्रीलंका 6वें नंबर पर है. श्रीलंका का पीसीटी 41.67 है. श्रीलंकाई टीम के लिए भी ये टेस्ट सीरीज अहम है. दोनों मैच जीतने पर भारत से आगे श्रीलंका की टीम जा सकती है.

ये भी पढ़ें: अफेयर के आरोपों पर ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान एश्ले गार्डनर का पलटवार, विवादों के बीच शादी टूटने पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

जीत पर भारत को मिलेगा फायदा

भारत ने अगर श्रीलंका को पहले मैच में हरा दिया तो थोड़ा बहुत समीकरण में बदलाव भी आ जाएगा. टीम इंडिया का पहला मैच जीतने के बाद पीसीटी 53.33 पहुंच जाएगा. भारतीय टीम रहेगी 5वें नंबर पर ही, लेकिन बांग्लादेश के काफी करीब पहुंच जाएगी. बांग्लादेश मौजूदा समय में चौथे नंबर पर है. श्रीलंका को पहला टेस्ट मैच हारने के बाद तगड़ा नुकसान होगा. टीम का पीसीटी घटकर 33.33 पहुंच जाएगा. लंका की टीम फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी.

पहले नंबर पर है ऑस्ट्रेलिया

WTC 2027 की अंकतालिका में अभी टॉप पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है. टीम का पीसीटी 87.50 है. ऑस्ट्रेलिया ने आठ में से साथ में जीत हासिल की है. वहीं दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है. उसका पीसीटी 75.00 है. टीम ने चार में से तीन मुकाबले जीते हैं. न्यूजीलैंड की टीम तीसरे नंबर पर है. टीम ने छह में से चार में जीत दर्ज की है. न्यूजीलैंड का पीसीटी 72.22 है. बांग्लादेश की टीम 58.33 पीसीटी के साथ चौथे नंबर पर काबिज है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 25 साल के तंजीद हसन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ने वाले बने पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola