IND vs SL: श्रीलंका 11 की टीम ने अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाए हैं. दूसरे दिन वो इस स्कोर में और भी रन जोड़ सकते हैं. ऐसे में श्रीलंका की टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर बना चुकी है. स्पिनरों को पिच से मदद भी मिल रही है. ऐसे में दूसरे दिन बल्लेबाजी करना मुश्किल होने वाला है. ऐसे समय में टीम इंडिया के 3 स्टार बल्लेबाज बड़ा स्कोर बना कर अपनी टीम को मुश्किल से निकालना चाहेंगे.
रवींद्र जडेजा
स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पहले दिन 2 विकेट हासिल करके फॉर्म में कमबैक कर लिया है. अब वो दूसरे दिन बचे हुए दोनों विकेट भी ले सकते हैं. जडेजा के खिलाफ गेंदबाजों को बल्लेबाजी करने में मुश्किल होती है. उनकी सीधी रह जाने वाली गेंद पर ऐसे में स्टंप उड़ सकता है. इसके अलावा स्पिन विकेट पर रवींद्र जडेजा बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं. पिछले कुछ सालों में जडेजा ने टीम इंडिया के कई बल्लेबाजों से भी बेहतर औसत से रन बनाए हैं. ऐसे में श्रीलंका 11 के खिलाफ भी ऐसा कर सकते हैं.
ऋषभ पंत
मौजूदा समय में जब भी स्पिन विकेट पर टीम इंडिया के बल्लेबाज फंसे हुए नजर आते हैं. ऐसे समय में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्ले से तहलका मचाते हैं. श्रीलंका के खिलाफ भी पंत का रिकॉर्ड शानदार रहा है. स्पिनरों के खिलाफ वो आक्रामक बल्लेबाजी करके श्रीलंकाई टीम को दबाव में डाल सकते हैं. जिसके कारण ही उनके खिलाफ स्पिनर विकेट लेने के बजाय रन रोकने पर ध्यान देने लगते हैं. ऐसे समय में पंत बड़ी पारी खेल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: लगातार नजरअंदाज होने के बाद भड़के सरफराज खान! टीम में जगह नहीं मिलने पर दिया रिएक्शन
यशस्वी जायसवाल
नई गेंद पर तेज गेंदबाजों के खिलाफ श्रीलंका 11 के बल्लेबाजों ने भी अटैक किया था. कुछ ऐसा ही अब टीम इंडिया अपने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल से भी उम्मीद करेगी. हालांकि ऐसी स्थिति में राहुल से भी बेहतर बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल करते हैं. ऐसे में जायसवाल के बल्ले से एक बड़ी पारी आ सकती है. 15 अगस्त से पहले एक जायसवाल ने फॉर्म में वापसी कर ली, तो टीम इंडिया की बल्लेबाजी और भी बेहतर हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: ट्रेविस हेड-मिचेल स्टार्क समेत इन 4 खिलाड़ियों को मिला बड़ा अवॉर्ड, सामने आई लिस्ट
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
50 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines